Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल: मुंहबोली बहन से मिलने आए युवक की हत्या, आरोपियों ने मोहल्ले में आने पर जताई थी आपत्ति, जांच जारी

Follow on Google News
भोपाल: मुंहबोली बहन से मिलने आए युवक की हत्या, आरोपियों ने मोहल्ले में आने पर जताई थी आपत्ति, जांच जारी
भोपाल के गोविंदपुरा इलाके के मल्टी सिटी हॉस्पिटल के पीछे बस्ती में युवती रहती थी। वहीं उसका मुंह बोला भाई उससे मिलने उसके घर गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई, जिसके चलते तीन युवकों ने मिलकर लड़के कि हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुंह बोली बहन से मिलने गया था युवक

टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि शिवम कलम कि उम्र 22 वर्ष वताई गइ है। युवक नर्मदापुरम का रहने वाला है। वह एक युवती को अपनी बहन मानता था और वह अपनी उसी मुंह बोली बहन से मिलने भोपाल आया था। दरअसल मंगलवार रात करीब 11:30  बजे युवती के घर से निकला तभी मोहल्ले के शिव राजपूत ने उसे कमेंट्स कर दिए।

युवक के पेट में घोंपी छुरी

इस बात को लेकर युवक की लड़ाई हो गई। जहां शिव और उसके दोस्तो ने साथ मिल कर लात और घूसों से युवक की पिटाई की। वहीं शिव ने छुरी निकाली और शिवम के पेट में घोप दी। लोगों ने युवत को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने भी उसे चेक कर मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें- National Dengue Day : जानें डेंगू के लक्षण, बचाव के लिए कर लें ये काम, हर साल 400 मिलियन लोग होते हैं संक्रमित
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts