Durg Bhilai:भिलाई में BSP के खिलाफ फूटा गुस्सा, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी; हजारों की भीड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन

हाउस लीज, लाइसेंस और रिटेंशन आवासों के नोटिस का विरोध, विधायक देवेंद्र यादव बोले- टाउनशिप का एक भी घर खाली नहीं होने देंगे,मुर्गा चौक पर प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में रिटेंशनधारी, लाइसेंसधारी और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। हाथों में ‘भिलाई बचाओ’ के पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने BSP प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित भीड़ ने पहला बैरिकेड तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगी।
भिलाई में BSP के खिलाफ फूटा गुस्सा, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी; हजारों की भीड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन

दुर्ग भिलाई : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) टाउनशिप में हाउस लीज, लाइसेंस आवास और रिटेंशन नीति में बदलाव के खिलाफ शनिवार को युवा कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। मुर्गा चौक पर जुटे हजारों प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। पुलिस और CISF ने दूसरे बैरिकेड पर भीड़ को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

/img/129/1786203119771

ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में वन विभाग की बड़ी सर्जरी,24 IFS अफसरों का तबादला, रायपुर समेत 14 वनमंडलों में बदले DFO

बैरिकेड टूटा, बढ़ा तनाव

मुर्गा चौक पर प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में रिटेंशनधारी, लाइसेंसधारी और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। हाथों में ‘भिलाई बचाओ’ के पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने BSP प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित भीड़ ने पहला बैरिकेड तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगी।

/img/129/1786203119771

ये भी पढ़ें: Jashpur: पुलिस को चकमा देकर मुंबई में छिपा था पूर्व नक्सली,जशपुर पुलिस ने दबोचा,

दूसरे बैरिकेड पर पुलिस-CISF से टकराव

प्रदर्शनकारियों को जनसंपर्क विभाग के पास लगाए गए दूसरे बैरिकेड पर पुलिस और CISF ने रोक दिया। इसके बाद मौके पर काफी देर तक धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा बलों ने पहले से ही मुर्गा चौक और आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी।

हजारों की भीड़, विधायक भी पहुंचे

अलग-अलग सेक्टरों से बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने BSP प्रबंधन की आवास नीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि टाउनशिप की मौजूदा बसावट को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: Korba: खेत में अचानक दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप,पकड़कर वन विभाग को दी सूचना

10 हजार से ज्यादा आवासों को नोटिस’ का दावा

विधायक देवेंद्र यादव ने दावा किया कि 10 हजार से अधिक आवासों को खाली करने के नोटिस दिए जा चुके हैं। उनका आरोप है कि आवास खाली कराने के बाद इन्हें किसी निजी संस्था को देने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि टाउनशिप का एक भी घर खाली नहीं होने दिया जाएगा।

/img/129/1786203077387

यूथ कांग्रेस ने नीति वापस लेने की मांग की

प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव जुल्फिकार अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में हाउस लीज, लाइसेंस और रिटेंशन आवासों से जुड़े फैसलों का विरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने BSP प्रबंधन से आवास नीति में किए गए बदलाव वापस लेने और नोटिस की कार्रवाई रोकने की मांग की।

ये भी पढ़ें: sakti: शिक्षा का मंदिर बना शराब पार्टी का अड्डा,स्कूल में चिकन-शराब के साथ शिक्षकों का VIDEO वायरल, शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने साफ किया कि आवासों से जुड़े मुद्दे पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टाउनशिप में लंबे समय से रह रहे परिवारों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts