भैरव घाट बस हादसा .. 10 मिनट पहले ढाबे पर पी थी ड्राइवर ने शराब, मोबाइल नेटवर्क होता तो तीन मौतें भी नहीं होतीं!

भैरव घाट बस हादसा .. 10 मिनट पहले ढाबे पर पी थी ड्राइवर ने शराब, मोबाइल नेटवर्क होता तो तीन मौतें भी नहीं होतीं!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर  शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर भैरव घाट में आज भी कई ऐसे खतरनाक मोड़ और अंधे स्थान हैं, जिनकी वजह से यहां मौत लगातार तांडव करती रहती है। सरकार द्वारा तेजाजी नगर इलाके से सिक्स लेन का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है, फिर भी भैरव घाट क्षेत्र में अब भी कई ऐसे स्पॉट हैं जहाँ आए दिन हादसे होते रहते हैं।

    खंडवा और ओंकारेश्वर की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को कभी जाम तो कभी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। इन घाट सेक्शनों में सबसे बड़ी दिक्कत मोबाइल नेटवर्क की है। टॉवर न होने के कारण हादसों के बाद सूचना देने में देर हो जाती है, जिससे मदद समय पर नहीं पहुंच पाती। अक्सर जाम लगने के बाद किसी दोपहिया या चारपहिया वाहन चालक द्वारा जब पुलिस कंट्रोल को सूचना दी जाती है, तभी किसी तरह से सहायता मौके पर पहुँच पाती है।

     

    10 मिनट पहले ही ड्राइवर ने पी थी शराब

    बस हादसे के चश्मदीद यात्री गौरव ने बताया कि सोमवार सुबह उन्होंने पहले महाकाल दर्शन किए, इसके बाद दोपहर में ओंकारेश्वर दर्शन के लिए निकले थे। शाम 7 बजे दर्शन के बाद वे माँ शारदा ट्रेवल्स की बस में सवार हुए। बस को ड्राइवर और कंडक्टर ने खचाखच भर लिया था।  घटना से करीब 10 मिनट पहले ही ड्राइवर और कंडक्टर ने पास के ढाबे पर शराब पी थी। बस में लगभग 55 यात्री सवार थे, यह जानकारी दिल्ली से आए एक यात्री ने दी। हादसे का समय लगभग रात 8 बजकर 50 मिनट बताया गया है। दिल्ली से आए यह यात्री अपने पूरे परिवार के साथ यात्रा पर थे। एक महिला यात्री अनु जिंदल ने बताया कि वे भी दिल्ली से इंदौर महाकाल दर्शन के लिए आई थीं और फिर ओंकारेश्वर गईं। सोमवार को उन्हें इंदौर से दिल्ली के लिए लौटना था। लेकिन रात करीब 9 बजे ड्राइवर बस को तेज रफ्तार में चला रहा था और वह काफी नशे में था। हादसे में अनु की बेटी घायल हो गई।

      पहले हो चुके हैं भैरवघाट पर हादसे-

     (1) नवंबर 2024: एक यात्री बस भैरव पर तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में यात्री घायल हुए थे, जिन्हें हल्की चोटें आई थीं। 

    (2)  जुलाई 2023: घाट पर एक मल्टी-व्हीकल (कई वाहनों की भिडंत हुई। एक की मौत और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। 

    (3)दिसंबर 2022: दो यात्री बसों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में 25 से 30 यात्री घीयल हुए थे।  

    (4) जुलाई 2022: दो टकों के बीर आमने-सामने की टक्कर में दोनों ट्रकों के क्लीनर की जिंदा जलने से मौत हो गई थीं। 

    (5) जून 2022: इंदौर से खंडवा जा रही यात्रीबस भेरूघाट पर 100 फीट गहरी खाई में गिरने से6 लोगों की मौत, 20 से अधिक लोग धायल हुए थे। 

    (6) अक्दूबर 2021: भैरव पर दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला की मौत और 15 यात्री घायल हुए थे।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts