PlayBreaking News

बेटमा:‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान, बेटमा पुलिस ने कंपनी कर्मचारियों को किया जागरूक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत थाना बेटमा पुलिस लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में कालासुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुफा कंपनी में कर्मचारियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।
Follow on Google News
‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान, बेटमा पुलिस ने कंपनी कर्मचारियों को किया जागरूक
‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान

बेटमा। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। कर्मचारियों से खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई। आखिर में सभी कर्मचारियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।

सुफा कंपनी में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

थाना बेटमा क्षेत्र के कालासुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुफा कंपनी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी देपालपुर संघप्रिय सम्राट, थाना प्रभारी बेटमा मीना कर्णावत और थाना बेटमा के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कर्मचारियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए नुकसानदायक है।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ को रेल विकास की बड़ी सौगात: चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन बने हाईटेक, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया 

अधिकारियों ने बताया कि नशा केवल स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, सामाजिक जीवन, आर्थिक स्थिति और कार्यक्षमता पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। कई अपराधों की जड़ भी नशे की प्रवृत्ति होती है। एसडीओपी संघप्रिय सम्राट ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी से अपने परिवार और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने की अपील की।

Breaking News

नशे से होने वाले नुकसान की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को शराब, गांजा, स्मैक, तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि नशा परिवार में तनाव, आर्थिक संकट, सड़क दुर्घटनाओं, हिंसा, अपराध जैसी घटनाओं को भी बढ़ावा देता है। थाना प्रभारी मीना कर्णावत ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य समाज को जागरूक कर ऐसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करना भी है।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन: 4 बजे आया कार्डियक अरेस्ट; मणिपाल अस्पताल में चल रहा था इलाज

नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से नशामुक्त जीवन अपनाने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आखिर में उपस्थित कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। थाना बेटमा पुलिस ने बताया कि नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, औद्योगिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Edited By : Rohit Sharma

Rahul Devda
By Rahul Devda

मेरा धर्म सत्ता नहीं, सत्य लिखना है, मेरी जिम्मेदारी जनता के दर्द को आवाज़ देना है ।। 🖋️

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts