CG NEWS:छत्तीसगढ़ को रेल विकास की बड़ी सौगात: चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन बने हाईटेक, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया तीन आधुनिक रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- विकास और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन स्टेशनों से यात्रियों को बेहतर सुविधा, व्यापार, पर्यटन और रोजगार को नई रफ्तार मिलेगी।
छत्तीसगढ़ को रेल विकास की बड़ी सौगात: चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन बने हाईटेक, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रेम कुमार, रायपुर। छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन स्टेशनों से यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा, वहीं व्यापार, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

CG NEWS: 26 करोड़ का ओवरब्रिज पहली बारिश में फेल, 12 दिन बाद भी रेलवे की जांच का नहीं मिला कोई सुराग

छत्तीसगढ़ को रेल विकास की नई सौगात

छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी रेलवे स्टेशन आधुनिकीकरण अभियान के तहत चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। तीनों स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया गया है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

/img/129/1784378158333

14 करोड़ से बदला सरोना स्टेशन का स्वरूप

रायपुर के समीप स्थित सरोना रेलवे स्टेशन का करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है। स्टेशन पर नया यात्री भवन, व्यवस्थित सर्कुलेटिंग एरिया, आधुनिक फुटओवर ब्रिज, दो लिफ्ट और विस्तारित प्लेटफॉर्म शेल्टर तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म की नई सर्फेसिंग और डिजिटल सूचना प्रणाली भी स्थापित की गई है।

CG NEWS: रायपुर में सामूहिक आत्महत्या: 20 लाख के कर्ज में डूबे बैटरी मैकेनिक ने पत्नी और तीन बच्चों की जान लेने के बाद दी जान

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

पुनर्विकसित स्टेशनों पर दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आधुनिक प्रतीक्षालय, साफ-सुथरा परिसर, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षित आवागमन जैसी सुविधाएं यात्रियों की यात्रा को पहले से अधिक आरामदायक बनाएंगी।

/img/129/1784378561617

मुख्यमंत्री ने जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में रेलवे सहित अधोसंरचना विकास तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इससे आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिलेंगी और राज्य का समग्र विकास मजबूत होगा। 

CG NEWS: छग विधानसभा में 14 घंटे 26 मिनट चली मैराथन बहस, 136 बिंदुओं वाला कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

व्यापार, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा लाभ

सरकार का मानना है कि आधुनिक रेलवे स्टेशन केवल यात्रा की सुविधा नहीं बढ़ाते, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करते हैं। चांपा, बालोद और सरोना जैसे प्रमुख स्टेशनों के विकसित होने से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी, पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts