Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : बेंगलुरु में धूं-धूं कर जली पटाखे की दुकान, 14 लोगों की मौत; मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान, CM ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Follow on Google News
VIDEO : बेंगलुरु में धूं-धूं कर जली पटाखे की दुकान, 14 लोगों की मौत; मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान, CM ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
बेंगलुरु/चेन्नई। बेंगलुरु के अनेकल तालुक के अट्टीबेले इलाके में स्थित पटाखे की एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि दुकान मालिक समेत चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में ज्यादातर पटाखे की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं, जिनकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

12 लोगों की जलकर मौत

जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पटाखे दशहरा-दीवाली के लिए स्टोर हो रहे थे। गाड़ी से पेटियां उतारते समय उनमें आग लग गई। आग लगने से 12 लोगों की जलकर मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोगों ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान

डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना में लोगों की मौत पर संवेदना प्रकट की है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

लाखों के पटाखे, आसपास के वाहन जलकर खाक

पुलिस के अनुसार, नवरात्रि और दीपावली के मद्देनजर दुकान में लाखों रुपए के पटाखे रखे हुए थे, जिनमें आग लगने से विस्फोट होने लगा। जिस वक्त आग लगी, उस वक्त कुछ कर्मचारी दुकान के अंदर काम कर रहे थे। आग की वजह से दुकान के आसपास खड़े वाहन जलकर खाक हो गए। यह घटना तमिलनाडु सीमा से कुछ दूरी पर हुई। दमकल की 9 से ज्यादा गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। देखें VIDEO ये भी पढ़ें- Earthquake Update : अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही… 1000 के करीब पहुंची मरने वालों की संख्या, कई गांव मलबे में तब्दील; देखें VIDEO
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts