Earthquake Update : अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही... 1000 के करीब पहुंची मरने वालों की संख्या, कई गांव मलबे में तब्दील; देखें VIDEO

हेरात। अफगानिस्तान में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 1000 के करीब पहुंच हो गया है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं एक के बाद एक आए भूकंप के पांच झटकों से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई गांव मलबे में तब्दील हो गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हेरात शहर से करीब 40 किमी की दूरी पर था।
मलबे में तब्दील हुए कई गांव[/caption]
वहीं नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के प्रवक्ता के मुताबिक, ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वहां की तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। देखें वीडियो...
मलबे में दबे कई लोगों की मौत।[/caption]
अफगानिस्तान में आखिरी बड़ा भूकंप जून 2022 में आया था। भूकंप की तीव्रता 5.9 से 6.3 के बीच रही थी। यह भूकंप अफगानिस्तान में दो दशकों में सबसे घातक था। पक्तिका प्रान्त में आए भूकंप में करीब एक हजार लोगों की मौत हुई थी और 1500 लोग घायल हुए थे।
घायल हुए लोगों का किया जा रहा इलाज[/caption]
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुईं
अफगानिस्तान के समय के मुताबिक, भूकंप सुबह करीब 11 बजे आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, अफगानिस्तान में आए आफ्टर शॉक्स की तीव्रता 4.6 से 6.3 के बीच रही। अफगानिस्तान के हेरात शहर में भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अफगानिस्तान में भूकंप के बाद वहां मौजूद WHO के ऑफिस ने घायलों के लिए इलाज का प्रतिबंध करवाया। [caption id="attachment_90578" align="aligncenter" width="600"]
मलबे में तब्दील हुए कई गांव[/caption]
वहीं नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के प्रवक्ता के मुताबिक, ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वहां की तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। देखें वीडियो...
2022 के भूकंप में मारे गए थे 1 हजार लोग
बता दें कि, हेरात को अफगानिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी कहा जता है। यहां लगभग 19 लाख लोग रहते हैं। हेरात प्रांत की सीमा ईरान से लगती है। इससे पहले अफगानिस्तान में 14 सितंबर को 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं उससे पहले मार्च में आए भूकंप में करीब 13 लोगों की मौत हो गई थी और 300 लोग घायल हुए थे। [caption id="attachment_90579" align="aligncenter" width="600"]
मलबे में दबे कई लोगों की मौत।[/caption]
अफगानिस्तान में आखिरी बड़ा भूकंप जून 2022 में आया था। भूकंप की तीव्रता 5.9 से 6.3 के बीच रही थी। यह भूकंप अफगानिस्तान में दो दशकों में सबसे घातक था। पक्तिका प्रान्त में आए भूकंप में करीब एक हजार लोगों की मौत हुई थी और 1500 लोग घायल हुए थे।
आखिर क्यों आते हैं भूकंप ?
भूकंप आने के पीछे की वजह पृथ्वी के भीतर मौजूद प्लेटों का आपस में टकराना है। हमारी पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती हैं। जब ये आपस में टकराती हैं, तब फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है। जिसकी वजह से सतह के कोने मुड़ जाते हैं और वहां दबाव बनने लगता है। ऐसी स्थिति में प्लेट के टूटने के बाद ऊर्जा पैदा होती है, जो बाहर निकलने के लिए रास्ता ढूंढती है। जिसकी वजह से धरती हिलने लगती है। [caption id="attachment_90580" align="aligncenter" width="600"]
घायल हुए लोगों का किया जा रहा इलाज[/caption]











