Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Narayanpur:बस्तर में तिरंगे की शान, नक्सल प्रभावित इलाकों में गूंजेगा शांति और विकास का संदेश

13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप होंगे शामिल। हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित यह यात्रा केवल तिरंगा प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगी। इसका उद्देश्य बस्तर के दूरस्थ इलाकों में राष्ट्रीय एकता, संविधान और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
बस्तर में तिरंगे की शान, नक्सल प्रभावित इलाकों में गूंजेगा शांति और विकास का संदेश

नारायणपुर: स्वतंत्रता दिवस से पहले बस्तर में राष्ट्रभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिलेगा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बस्तर तिरंगा यात्रा 2026 13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम और पूर्व नक्सल प्रभावित इलाकों से होकर गुजरेगी। यात्रा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप शामिल होंगे। बाइकर्स के काफिले के साथ तिरंगा शांति, सुरक्षा, एकता और विकास का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा।

sakti: धान घोटाले में गिरफ्तारी के बाद नया बवाल,आरोपी का कलेक्टर पर टॉयलेट साफ कराने का आरोप, प्रशासन ने बताया बदनाम करने की साजिश

बस्तर में राष्ट्रभक्ति का बड़ा अभियान

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित यह यात्रा केवल तिरंगा प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगी। इसका उद्देश्य बस्तर के दूरस्थ इलाकों में राष्ट्रीय एकता, संविधान और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।

/img/129/1786560113134

Ambikapur: असम में BSF जवान की संदिग्ध मौत से सनसनी, कैंप से लापता होने के बाद गांव के पास मिला शव

दुर्गम रास्तों से गुजरेगा बाइकर्स का काफिला

13 अगस्त को यात्रा चिंगावरम, सुकमा, एर्राबोर, मनीकोंटा, दोरनापाल, पोलमपल्ली, बुर्कापाल, मिनपा-टाड़मेटला, चिंतलनार, जगरगुंडा, सिलगेर और टेकलगुड़ेम होते हुए आवापल्ली और फिर बीजापुर पहुंचेगी। बीजापुर में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

विजय शर्मा और केदार कश्यप होंगे शामिल

तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी रहेगी। दोनों नेता यात्रा के माध्यम से बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास के बदलते माहौल का संदेश देंगे।

/img/129/1786560108254

Raipur: हरेली पर भूपेश का सियासी वार,56 इंच की छवि पर बच्चों ने कर दिया पलटवार, BJP सरकार पर संस्कृति मिटाने का आरोप

महिला बाइकर्स की भी दमदार एंट्री

यात्रा में महिला बाइकर्स की विशेष भागीदारी रहेगी। विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में बाइक राइडर्स तिरंगा लेकर शामिल होंगे। स्थानीय युवा, स्वयंसेवी संगठन, महिला समूह, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट-गाइड और जनप्रतिनिधि भी यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

शहीदों की याद में लगेगा पौधा

यात्रा के दौरान शहीद स्थलों पर ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ अभियान चलाया जाएगा। शहीदों की स्मृति में पौधरोपण किया जाएगा। इसके साथ युवाओं और विद्यार्थियों से संवाद कर राष्ट्र निर्माण, खेल, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

/img/129/1786560118979

Raipur: रामगोपाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ED दफ्तर घेरा,भूपेश बघेल बोले- सरकार लौटी तो सबका हिसाब होगा

बदलते बस्तर की तस्वीर दिखाने की कोशिश

आयोजकों के अनुसार यात्रा का एक प्रमुख उद्देश्य बस्तर की बदलती तस्वीर को देश-दुनिया के सामने लाना है। कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे इलाकों में अब शांति, सुरक्षा और विकास की गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts