Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, बालोद में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो की मौत, धमतरी में 17 वर्षीय किशोर ने गंवाई जान

दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल; बालोद में आयरन से भरे ट्रक ने कार को मारी टक्कर, धमतरी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया। बालोद में ट्रक की टक्कर से कार चालक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल है। वहीं, धमतरी में दो बाइकों की भिड़ंत में 17 वर्षीय द्वारिका यादव की जान चली ग
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, बालोद में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो की मौत, धमतरी में 17 वर्षीय किशोर ने गंवाई जान

रायपुर/धमतरी: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बालोद और धमतरी में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बालोद जिले में आयरन से भरे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार चालक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, धमतरी जिले में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 17 वर्षीय किशोर की जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बालोद में भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे

बालोद जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गुरूर थाना क्षेत्र के सुमित ढाबा के पास आयरन से भरे ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक राहुल पारख और युवती कुमारी मनसा राणा (राखी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राखी की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

/img/129/1793007879297

संबंधित खबर: बिलासपुर में रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मौके पर मौत

रायपुर से जगदलपुर जा रही थीं युवतियां

जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें कार चालक के साथ रायपुर से जगदलपुर जा रही थीं। बताया गया है कि वे अपनी नानी से मिलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान चारामा से धमतरी की ओर जा रहे आयरन लदे ट्रक ने गुरूर थाना क्षेत्र में उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर घायल युवती का रायपुर में इलाज

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में दो लोगों की मौत से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ट्रक चालक पुलिस हिरासत में

हादसे की सूचना मिलते ही गुरूर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबर: Raipur News: रायपुर में तेज रफ्तार कार ने 8 साल की छात्रा को मारी टक्कर, पैर की हड्डी टूटी, गंभीर हालत में एम्स रेफर:video वायरल

धमतरी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

दूसरा हादसा धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां दो बाइकों की जोरदार टक्कर में 17 वर्षीय किशोर द्वारिका यादव की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ग्राम हंचलपुर निवासी द्वारिका यादव अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर घूम रहा था। द्वारिका बाइक पर पीछे बैठा था। इसी दौरान गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि द्वारिका की मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद द्वारिका के शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

संबंधित खबर: भिंड में रफ्तार का कहर : नेशनल हाइवे पर बस-ईको वैन में आमने-सामने की भिड़ंत, 5 की मौत; कई घायल

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

बालोद और धमतरी में हुए इन हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस जांच के बाद ही दोनों हादसों के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts