Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jamia Protest: जामिया में छात्रों का आंदोलन जारी, ऑनलाइन हुईं क्लासेस, भूख हड़ताल शुरू और प्रशासन का अल्टीमेटम

जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों का आंदोलन नए और तनावपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया है। प्रशासन ने 26 अक्टूबर को मांगें मानने का दावा किया था, लेकिन छात्रों ने इसे नकार दिया और कैंपस में प्रदर्शन जारी रखा।
Jamia Protest: जामिया में छात्रों का आंदोलन जारी, ऑनलाइन हुईं क्लासेस, भूख हड़ताल शुरू और प्रशासन का अल्टीमेटम
जामिया में छात्रों का आंदोलन जारी है।

समझौते की खबर आई, पर जामिया में आंदोलन नहीं थमा। छात्रों ने प्रशासन के दावों को झूठा बताया, छात्र संघ की बहाली के लिए भूख हड़ताल शुरू हो गई और यूनिवर्सिटी ने क्लासेस ऑनलाइन कर दीं। साथ ही प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई की चेतावनी भी मिली है। आखिर कैंपस में क्या चल रहा है और छात्रों की मांगें क्या हैं? जानिए पूरी कहानी। जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों का आंदोलन अब एक नए और तनावपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया है। 26 अक्टूबर को खबर आई थी कि प्रशासन ने छात्रों की मुख्य मांगें मान ली हैं और प्रदर्शन खत्म हो गया है। लेकिन मंगलवार को कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। छात्रों ने प्रशासन के दावों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं और लिखित आश्वासन नहीं मिलता, संघर्ष नहीं थमेगा।

प्रशासन का दावा क्या था?

प्रशासन के मुताबिक, छात्र मानहानिकारक बयानों पर माफी मांगने और सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के लिए तैयार हो गए थे। इसी आधार पर बातचीत सफल होने और प्रदर्शन खत्म होने की बात सामने आई थी।

जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जारी किया आदेश

छात्रों का पलटवार: यह दावा पूरी तरह झूठा

प्रदर्शनकारी छात्रों ने इस दावे को सिरे से नकार दिया। उनके आरोप इस प्रकार हैं: प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव कराने की कोई निश्चित समयसीमा नहीं दी छात्र संघ के संविधान को मंजूरी देने की भी कोई तय तारीख नहीं बताई गई माफी मांगने पर सहमति जैसी कोई बात नहीं हुई। छात्रों ने प्रॉक्टर और सिक्योरिटी एडवाइजर के इस्तीफे की अपनी मांग भी दोहराई है। उनका जोर इस बात पर है कि हर आश्वासन लिखित और पारदर्शी होना चाहिए।

भूख हड़ताल से आंदोलन को मिली नई धार

आंदोलन को तेज करते हुए SFI और जामिया के छात्र कार्यकर्ता अबूजर ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी मुख्य मांग छात्र संघ की बहाली है। भूख हड़ताल शुरू होने से साफ है कि छात्र पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। अब नजर इस पर रहेगी कि प्रशासन आगे क्या रुख अपनाता है।

जामिया में झुका प्रशासन, फिर भी नहीं माने छात्र! तीन मांगें मंजूर, चुनाव की तारीख पर अटका मामला

ऑनलाइन क्लासेस और अल्टीमेटम

परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने दो बड़े फैसले लिए हैं।

1. सभी कोर्स ऑनलाइन- अगले आदेश तक सभी कोर्सों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में होगी। इसका सीधा असर कैंपस आने वाले छात्रों पर पड़ेगा।

2. जगह खाली करने की आखिरी चेतावनी- प्रदर्शनकारियों से नॉर्थ कैंपस की गुलिस्तान-ए-गालिब बिल्डिंग और गालिब लॉन को तुरंत खाली करने को कहा गया है। प्रशासन के मुताबिक, तय समय तक आदेश न मानने पर कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई होगी।

जामिया के छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी बातें

क्लासेस ऑनलाइन चलेंगी, इसलिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर नजर रखें। कैंपस में आने-जाने से पहले ताजा सूचना जरूर देख लें। अफवाहों से बचें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts