PlayBreaking News

'हां' नहीं मिली तो खून बहा दिया !शादी से इनकार पर PG में घुसकर ले ली छात्रा की जान

एक 'ना' ने कैसे ले ली 19 वर्षीय फार्मेसी छात्रा की जान? शादी का दबाव, मोबाइल ब्लॉक, फिर सुनियोजित साजिश... भिलाई के पीजी में हुई इस सनसनीखेज हत्या में आरोपी ने वारदात से पहले क्या-क्या तैयारी की? जानिए पूरी कहानी।
Follow on Google News
शादी से इनकार पर PG में घुसकर ले ली छात्रा की जान
एकतरफा प्रेम की सनक ने 19 वर्षीय फार्मेसी छात्रा खुशी की जान ले ली।

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एकतरफा प्रेम की सनक ने 19 वर्षीय फार्मेसी छात्रा की जान ले ली। बेमेतरा निवासी खुशी साहू भिलाई में पीजी में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार, बलौदाबाजार निवासी 24 वर्षीय लाकेश्वर साहू उर्फ पिंटू उस पर शादी का दबाव बना रहा था। युवती ने जब रिश्ते से इनकार कर दिया और उससे बातचीत बंद कर मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले रायपुर से चाकू लेकर भिलाई पहुंचा। उसने एक दिन तक छात्रा की गतिविधियों पर नजर रखी और अगले दिन उसकी लोकेशन का पता लगाकर सीधे पीजी पहुंच गया। वहां कमरे में घुसकर उसने पहले युवती का गला दबाया और फिर चाकू से लगातार कई वार किए। पूरी वारदात महज चार मिनट के भीतर अंजाम दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शादी से इनकार के बाद बढ़ी नाराजगी, मोबाइल नंबर ब्लॉक करना बना वजह

दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी और खुशी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों दूर के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। आरोपी लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन खुशी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। घटना से करीब पांच दिन पहले उसने आरोपी का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। पुलिस का मानना है कि इसी के बाद आरोपी ने हत्या की पूरी योजना तैयार की।

पहले रेकी की, फिर पीजी पहुंचकर किया हमला

जांच के मुताबिक, आरोपी वारदात से एक दिन पहले ही भिलाई पहुंच गया था, लेकिन उस दिन छात्रा नहीं मिली। अगले दिन उसने खुशी की रूममेट से फोन पर उसकी लोकेशन की जानकारी हासिल की। इसके बाद वह सीधे पीजी पहुंचा। पुलिस के अनुसार, पहचान छिपाने के लिए उसने दो शर्ट और पैंट के अंदर बरमूडा पहन रखा था। कमरे में पहुंचते ही उसने पहले युवती का गला दबाया और फिर उसकी पीठ, पेट और हाथ पर चाकू से कई वार किए। कुछ देर बाद जब रूममेट कमरे में पहुंची तो खुशी खून से लथपथ हालत में मिली। परिजनों को सूचना देने के साथ उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Breaking News

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और अन्य इनपुट के आधार पर आरोपी को बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और बाइक भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से अपने कपड़े और जूते नदी में फेंक दिए थे। गिरफ्तारी के बाद उसे घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम का सीन रिक्रिएट भी कराया गया।

CG NEWS: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौके पर मौत

पुलिस का बयान

भिलाई नगर के नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि आरोपी लगातार युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। जब युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी और मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया, तब उसने सुनियोजित तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts