Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टीनएजर्स ही नहीं लेडीज में भी बार्बी लुक का क्रेज, मेकअप और ड्रेस सभी में छा रहा गुलाबी रंग

Follow on Google News
टीनएजर्स ही नहीं लेडीज में भी बार्बी लुक का क्रेज, मेकअप और ड्रेस सभी में छा रहा गुलाबी रंग

इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर टीनएज गर्ल्स, यंगस्टर्स और लेडीज सभी को बार्बी लुक में सजने-संवरने का शौक लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस ने बार्बीकोर लुक में खूब फोटो शेयर किए। इतना ही नहीं टाइगर श्राफ और सलमान खान ने भी इस कलर में अपना फोटोज शेयर किए। शहर में न सिर्फ इस थीम पर पार्टी हो रहीं हैं बल्कि महिलाएं अपने लिए खासतौर पर बार्बी ड्रेस डिजाइन करा रहीं हैं ताकि मेकअप और ड्रेस से परफेक्ट बार्बी लुक मिले सके।

बार्बी फिल्म रिलीज होने के बाद से इस लुक का ट्रेंड में देखा जा रहा है जिसमें बिल्कुल बार्बी के ड्रेसिंग स्टाइल को फॉलो किया जाता है। इस नई फिल्म से बार्बीकोर फैशन की चर्चा हर जगह हो रही है। बार्बीकोर फैशन की शुरुआत 2022 में इटली के रोम में हुए वेलेंटिनो फॉल-22 से हुई थी। 9 मार्च 1959 को अमेरिकी कंपनी मैटल ने इसे लॉन्च किया था। जब बार्बी मार्केट में लॉन्च हुई थी, तब से लड़कियां बार्बी के फैशन की कायल हैं।

मैंने अपने बर्थ डे के लिए चुनी बार्बीकोर थीम

मेरे चाचाजी ने मेरा लेटेस्ट फोटो शूट बार्बीकोर लुक में किया। मेरे बर्थ डे के मौके पर मैंने यह थीम चुनी। यह इस समय ट्रेंड है तो हमने भी इस मूड को एजॉय किया। मैंने बार्बी पिंक कलर का टॉप-पेंट पहना और विंटेज स्कूटर पर फोटो लिए। इस लुक को सभी ने काफी पसंद किया। यह फैशन इस समय उम्र से परे है और काफी पसंद किया जा रहा है। अनन्या शुक्ला, बीसीए स्टूडेंटस्

बार्बी थीम पर हो रहीं लेडीज पार्टी

बार्बीकोर फैशन का मतलब है पिंक कलर की ड्रेस, हेयर क्लिप्स, ईयरिंग, सनग्लास, हैंडबैग और फुटवेयर्स। मूवी आने के बाद से छोटी बच्चियों से लेकर 40 प्लस एज ग्रुप में इसका ट्रेंड देखा जा रहा है। इस फैशन में पिंक कलर के हर शेड की ड्रेस शामिल होती है। बार्बी का पिंक बोल्ड और ब्राइट है। यह कलर सभी को अट्रैक्ट करता है और यही वजह है कि इन दिनों लेडीज पार्टी बार्बी थीम पर हो रहीं हैं। -विशाल तलरेजा, फैशन एक्सपर्ट

पार्टी में सभी कुछ पिंक थीम पर रखा गया

सुनहरे बाल, नीली आंखें, स्लिम बॉडी और पिंक ड्रेस, इसी बार्बी की पहचान हम बचपन से देखते आ रहे हैं और अभी सभी पर बार्बी लुक का खुमार चढ़ा है तो हमारे ग्रुप हारमनी ने इसी थीम पर पार्टी की जिसमें मैं भी बार्बी ड्रेस और मेकअप में तैयार हो शामिल हुई। लगभग 80 लेडीज बार्बी लुक में थीं। हमने पार्टी डेकोरेशन से लेकर एक्सेसरीज सभी कुछ पिंक फैमिली कलर में रखा था। संगीता हिरवानी, मेंबर, हारमनी ग्रुप

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts