🌤️
--Bhopal, India

Janjgir Champa:सौतेली मां की बेरहमी से हत्या, कलयुगी बेटा गिरफ्तार

बाराद्वार के ग्राम दुरपा में लकड़ी की बेड़ी से पीटकर महिला की हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ा। मामले की जांच के दौरान पुलिस को महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले। जांच आगे बढ़ने पर हत्या का शक उसके सौतेले बेटे अनिल कुमार सिदार पर गया।
Follow on Google News
सौतेली मां की बेरहमी से हत्या, कलयुगी बेटा गिरफ्तार

रायपुर/जांजगीर-चांपा: जांजगीर-चांपा जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनिल कुमार सिदार पर अपनी सौतेली मां कौशिल्या सिदार की लकड़ी की बेड़ी से बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का आरोप है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों और आंतरिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Bilaspur: हाई कोर्ट का सख्त रुख,निलंबित IPS रतनलाल डांगी मामले में शासन से जवाब-तलब

दुरपा में खौफनाक वारदात, सौतेली मां की हत्या

बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में कौशिल्या सिदार की हत्या से सनसनी फैल गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस को महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले। जांच आगे बढ़ने पर हत्या का शक उसके सौतेले बेटे अनिल कुमार सिदार पर गया।

Raipur: रेलवे में 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

लकड़ी की बेड़ी से किया जानलेवा हमला

पुलिस जांच के अनुसार आरोपी ने लकड़ी की बेड़ी से अपनी सौतेली मां के साथ मारपीट की। हमले में महिला के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। चोट इतनी गंभीर थी कि महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला मौत का राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका के सिर में गंभीर चोट, शरीर की हड्डियों में फ्रैक्चर और आंतरिक रक्तस्राव की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के मुताबिक अत्यधिक चोटों के कारण शॉक की स्थिति बनी, जिसके बाद श्वास और हृदयगति रुकने से महिला की मौत हुई।

Korba: कोरबा-कटघोरा मार्ग पर छात्रों का चक्काजाम, कलेक्टर को मौके पर बुलाने की जिद

रिपोर्ट मिलते ही हत्या का केस दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर बाराद्वार पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल कुमार सिदार की तलाश शुरू की गई।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध

पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

Raigarh: भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, विष्णु देव साय रिमोट कंट्रोल, भाजपा आदिवासियों के हित में नहीं

न्यायालय में पेशी, आरोपी जेल भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते हत्या के मामले में आरोपी तक जल्द पहुंचने में सफलता मिली।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts