सिंगरौली में बैंक डकैती :20 मिनट में फायरिंग कर पांच बदमाशों ने लूट लिए 35 लाख, मैनेजर से की मारपीट

सिंगरौली जिले के बैढ़न में शुक्रवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में घुसकर 35 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने फायरिंग की और मैनेजर को पीटकर कैश की पेटी ले भागे।
20 मिनट में फायरिंग कर पांच बदमाशों ने लूट लिए 35 लाख, मैनेजर से की मारपीट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सिंगरौली। जिले के बैढ़न में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। हथियारबंद 5 बदमाश दिनदहाड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र में घुसते हैं, फायरिंग करते हैं, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाते हैं, मैनेजर को पीटते हैं और करीब 35 लाख रुपए लेकर आराम से फरार हो जाते हैं।

    20 मिनट तक बैंक बना बंधकगृह

    दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुआ यह खौफनाक खेल पूरे 20 मिनट तक चलता रहा। बदमाशों ने बैंक के अंदर मौजूद हर शख्स पर बंदूक तान दी। चीख-पुकार के बीच लोग जान बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन बाहर न पुलिस पहुंची, न कोई सुरक्षा इंतजाम नजर आया।

    ये भी पढ़ें: वेदांता प्लांट ब्लास्ट : कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों पर FIR, सुरक्षा की अनदेखी ने ली 20 जिंदगियां

    मैनेजर ने रोका तो सिर फोड़ दिया

    कैश की जानकारी मांगने पर मैनेजर ने जैसे ही आनाकानी की, बदमाशों ने बेरहमी दिखा दी। बंदूक की बट से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद बदमाश कैश की पेटी उठाकर फरार हो गए।

    /img/89/1776427173527

    गार्ड गायब, फायरिंग से दहशत

    सबसे चौंकाने वाली बात-घटना के वक्त बैंक में कोई गार्ड नहीं था। यानी सुरक्षा भगवान भरोसे थी। बदमाशों ने एक राउंड फायर कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी और सिस्टम की लापरवाही उजागर कर दी।

    सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ आरोपी

    सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीन आरोपी बैंक से निकलकर एक ही बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते हैं। चेहरों पर डर नहीं, बल्कि बेखौफ अंदाज, मानो उन्हें पता हो कि रास्ते में कोई रोकने वाला नहीं।

    ये भी पढ़ें: संभल में बुलडोजर एक्शन : 35 फीट ऊंची मस्जिद की मीनार ढहाई गई, 12 दिन पहले टल गई थी कार्रवाई

    जेवरात भी लूट ले गए, आंकड़ा अभी अस्पष्ट

    सिंगरौली एसपी ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। 5 बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। एक फायरिंग की पुष्टि हुई है। बैंक में गार्ड मौजूद नहीं था। करीब 14-15 लाख रुपए पहले से रखे थे, बाकी दिन का कलेक्शन था, साथ ही जेवरात भी लूटे गए हैं। कुल लूट का आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं है। पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

    मनीष खत्री, एसपी, सिंगरौली

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts