People's Update
Friday, April 17, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, April 17, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ‘BJP का मतलब देश और सेना नहीं’, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा
    लोकसभा: ‘हम इस बिल को पास नहीं होने देंगे’, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा
    NIT कुरुक्षेत्र में छात्रा का सुसाइड, 2 महीनों में चौथा केस, विरोध प्रदर्शन शुरू
    PAK ने अगले हफ्ते होने वाली अमेरिका-ईरान दूसरे दौर की वार्ता के लिए तैयारी शुरू की
    नोएडा पहुंचे समाजवादी पार्टी के शिष्टमंडल को लेकर थाने पहुंची पुलिस
    पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SC ने अग्रिम जमानत बढ़ाने से किया इनकार
    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को अस्पताल ले जाया गया
    खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब से MP अमृतपाल सिंह अभी डिब्रूगढ़ जेल में ही रहेंगे
    BJP के फैसलों को समझना बहुत मुश्किल, वो SIR के बहाने NRC कर रहे: अखिलेश यादव
    हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया
    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन धमाका, 8 लोगों की मौत
    दिल्ली के अस्पताल में मरीज ने दी 5वीं मंजिल से कूदने की धमकी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, करीब 1 दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर
    NIT कुरुक्षेत्र में देर रात छात्रों का हंगामा, छात्रा की खुदकुशी केस में इंसाफ की मांग
    बिहार में नई एनडीए सरकार बनने के बाद जेडीयू ने बुलाई विधायक दल की बैठक
    ईरान युद्ध खत्म होने की उम्मीद में तेल कीमतों में गिरावट
    न्यूयॉर्क को बर्बाद कर रहे हैं जोहरान ममदानी: ट्रंप
    इज़रायल संग सीजफायर के बाद लेबनान में जश्न, बेरूत में आतिशबाजी और हवाई फायरिंग
    लखनऊ: विकास नगर अग्निकांड में मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा
    लेबनान के साथ ऐतिहासिक समझौता करने का मौका: नेतन्याहू
    'ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने पर राजी', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
    राष्ट्रीय
    उत्तर प्रदेश

    संभल में बुलडोजर एक्शन :35 फीट ऊंची मस्जिद की मीनार ढहाई गई, 12 दिन पहले टल गई थी कार्रवाई

    संभल के मुबारकपुर बंद गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार गिरा दी। सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप है। सुबह से दुकानों पर भी बुलडोजर चला। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और संभावित विरोध को देखते हुए लोगों को दूर किया गया।
    Publish Date: 17 Apr 2026, 2:23 PM (IST)Updated On: 58 min agoReading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मुबारकपुर बंद गांव में शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन करते हुए मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार को गिरा दिया। दो हाइड्रा मशीनों की मदद से मीनार को खींचकर ढहाया गया। इससे पहले सुबह से ही मस्जिद के बाहर बनी दुकानों पर कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि, यह निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया था। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और संभावित विरोध को देखते हुए लोगों को मौके से हटाया गया।

      क्या है पूरा मामला?

      संभल जिले के मुबारकपुर बंद गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन पिछले कई दिनों से कार्रवाई कर रहा है। आरोप है कि, करीब 30 साल पहले ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा किया गया और धीरे-धीरे यहां मस्जिद, मदरसा, दुकानें और मकान बना लिए गए।

      बताया जा रहा है कि, करीब 15 साल पहले खेल मैदान की जमीन पर मस्जिद का निर्माण हुआ। इसके साथ ही पांच दुकानें और आठ मकान भी खड़े कर दिए गए। हैरानी की बात यह है कि, इसी जमीन पर दो सरकारी प्राइमरी स्कूल भी बने हुए हैं, जिनके बीच का रास्ता इस कब्जे की वजह से बाधित हो गया था।

      कैसे गिराई गई 35 फीट ऊंची मीनार?

      शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे प्रशासन ने मस्जिद की मीनार गिराने की कार्रवाई शुरू की। इसके लिए दो हाइड्रा मशीनें मंगाई गईं। एक मजदूर को मीनार पर चढ़ाकर रस्सी बांधी गई। रस्सी के दूसरे सिरे को दोनों हाइड्रा मशीनों से जोड़ा गया। इसके बाद मशीनों ने एक साथ खींचाव किया और कुछ ही देर में 35 फीट ऊंची मीनार भरभराकर गिर गई। मीनार गिरने के बाद बुलडोजर से मस्जिद के बाकी हिस्सों को भी तोड़ा जाने लगा।

      Your browser does not support the video tag.

      सुबह से ही चल रहा था एक्शन

      इस कार्रवाई की शुरुआत सुबह करीब 9:30 बजे ही हो गई थी। सबसे पहले मस्जिद के बाहर बनी पांच दुकानों को गिराया गया। दोपहर 1 बजे तक ये दुकानें पूरी तरह ध्वस्त कर दी गईं। बताया गया कि, पहले भी इन दुकानों का कुछ हिस्सा हटाया गया था, लेकिन करीब 20 फीसदी हिस्सा बच गया था, जिसे शुक्रवार को पूरी तरह गिरा दिया गया।

      12 दिन पहले टल गई थी मीनार गिराने की कार्रवाई

      इससे पहले 5 अप्रैल को भी प्रशासन मस्जिद पर कार्रवाई करने पहुंचा था। उस दिन मदरसा, दुकानें और मस्जिद का गेट तो गिरा दिया गया था, लेकिन मीनार को नहीं तोड़ा जा सका। दरअसल, बुलडोजर चालक ने मीनार गिराने से मना कर दिया था। उसका कहना था कि मीनार गिरने पर वह उसके ऊपर आ सकती है, जिससे जान का खतरा है। इसी वजह से उस दिन मीनार को छोड़ दिया गया था, जिसे अब जाकर गिराया गया।

      भारी पुलिस बल तैनात, भीड़ को हटाया गया

      कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विवाद या विरोध को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। मौके पर डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई खुद मौजूद रहे। करीब 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी और अन्य फोर्स भी तैनात की गई। जब गांव के लोग मौके पर जुटने लगे तो पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया।

      [featured type="Featured"]

      ग्रामीण खुद तोड़ रहे अपने मकान

      प्रशासन की सख्ती के बाद कुछ ग्रामीण खुद ही अपने घरों के अवैध हिस्से हटाने लगे हैं। गांव के गुलाम रसूल और आशा कार्यकर्ता आसमा ने अपने मकानों के हिस्सों को खुद तोड़ना शुरू कर दिया है। गुलाम रसूल का कहना है कि, उन्होंने यह जमीन 30 हजार रुपए में खरीदी थी और उन्हें यह नहीं पता था कि यह सरकारी जमीन है। वहीं आसमा ने कहा कि, उन्होंने 30 साल पहले पैसे देकर जमीन खरीदी थी, इसलिए अगर उन्हें हटाया जा रहा है तो पैसा वापस मिलना चाहिए।

      प्रशासन का क्या कहना है?

      संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया के अनुसार, यह पूरा निर्माण सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से किया गया था। इस जमीन पर खेल का मैदान और खाद के गड्ढे थे, जो दो स्कूलों के बीच स्थित हैं। उन्होंने बताया कि, इस कब्जे के कारण दोनों स्कूलों के बीच संपर्क टूट गया था। अब कब्जा हटने के बाद दोनों स्कूल फिर से आपस में जुड़ जाएंगे। वहीं एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि जिले में सरकारी जमीनों को चिन्हित कर कब्जा हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे खुद ही अवैध कब्जा हटा लें, नहीं तो प्रशासन कार्रवाई करेगा।

      ग्रामीणों और प्रधान का पक्ष

      ग्राम प्रधानपति हाजी मुनव्वर का कहना है कि, यह मामला करीब 30 साल पुराना है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के आदेश के बाद लोगों ने खुद ही दुकानें और मदरसा हटाना शुरू कर दिया था। हालांकि, मजदूरों की कमी के कारण काम पूरा नहीं हो पाया, जिसके बाद प्रशासन ने जेसीबी मशीनों से कार्रवाई की। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्रवाई से गांव के लोग दुखी हैं, क्योंकि मस्जिद में रोजाना 500-600 लोग नमाज पढ़ने आते थे।

      [breaking type="Breaking"]

      नोटिस और कार्रवाई की पूरी टाइमलाइन

      28 मार्च: तहसीलदार कोर्ट ने अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया

      30 मार्च: निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई

      31 मार्च: लोगों ने खुद से कुछ हिस्से तोड़ने शुरू किए

      5 अप्रैल: मदरसा, दुकानें और गेट गिराया गया, मीनार बची रही

      17 अप्रैल: मीनार और बाकी निर्माण पर बुलडोजर चला

      एक दिन पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

      गुरुवार को भी संभल में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईदगाह और इमामबाड़े को बुलडोजर से गिरा दिया था। प्रशासन के मुताबिक, यह निर्माण भी सरकारी जमीन पर किया गया था। बताया गया कि करीब 7 बीघा चारागाह और खाद गड्ढे की जमीन पर ये ढांचे बनाए गए थे।

      प्रशासन ने कहा कि, सरकारी जमीन पर बने सभी अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि, ‘लैंड बैंक’ तैयार करने के तहत इस तरह की जमीनों को खाली कराया जा रहा है, ताकि उनका सही उपयोग हो सके।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      UP Latest News

      Sambhal News

      Sambhal demolition

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      जमानत खारिज, कोर्ट में बोले- 'क्या मैं आतंकवादी हूं?'

      पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से फिर झटका :जमानत खारिज, कोर्ट में बोले- 'क्या मैं आतंकवादी हूं?'

      महिला आरक्षण के बाद भी बढ़ेंगे पुरुष सांसद! समझिए पूरा गणित

      Women Reservation Bill:महिला आरक्षण के बाद भी बढ़ेंगे पुरुष सांसद! समझिए पूरा गणित

      अब निकिता को लग सकेगी बहन की किडनी, क्राउड फंडिंग से लेकर पीएम राहत कोष तक से मदद

      MP News :अब निकिता को लग सकेगी बहन की किडनी, क्राउड फंडिंग से लेकर पीएम राहत कोष तक से मदद

      कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों पर FIR, सुरक्षा की अनदेखी ने ली 20 जिंदगियां

      वेदांता प्लांट ब्लास्ट :कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों पर FIR, सुरक्षा की अनदेखी ने ली 20 जिंदगियां

      राहुल बोले- यह बिल महिला को सशक्त नहीं बनाएगा, ऑपरेशन सिंदूर का जादूगर पकड़ा गया

      Loksabha :राहुल बोले- यह बिल महिला को सशक्त नहीं बनाएगा, ऑपरेशन सिंदूर का जादूगर पकड़ा गया

      एमपी के कई जिलों में बदला स्कूलों का समय, बच्चों की सुरक्षा के लिए नया आदेश

      भीषण गर्मी और लू का कहर:एमपी के कई जिलों में बदला स्कूलों का समय, बच्चों की सुरक्षा के लिए नया आदेश

      मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा, नेटवर्थ में जबरदस्त उछाल

      गौतम अडाणी बने एशिया के सबसे अमीर :मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा, नेटवर्थ में जबरदस्त उछाल

      महिलाओं की एंट्री पर सबरीमाला विवाद, 5वें दिन की सुनवाई, कोर्ट में टकराए परंपरा और अधिकार

      New Delhi :महिलाओं की एंट्री पर सबरीमाला विवाद, 5वें दिन की सुनवाई, कोर्ट में टकराए परंपरा और अधिकार

      मैं खोई हुई थी, मुझे मजबूर नहीं किया गया

      ट्रोल्स को चाहत खन्ना का जवाब:मैं खोई हुई थी, मुझे मजबूर नहीं किया गया

      2 महीने में चौथा मामला, छात्रों का फूटा गुस्सा, CBI जांच की तेज मांग

      कुरुक्षेत्र NIT में फिर सुसाइड से सनसनी :2 महीने में चौथा मामला, छात्रों का फूटा गुस्सा, CBI जांच की तेज मांग

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....