Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा श्रमिक का शव मिला, जांच शुरू

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की धमोखर रेंज के धौरखोह बैरियर पर तैनात सुरक्षा श्रमिक बल्लू प्रसाद रोहणी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। फोन नहीं उठाने पर सहकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां वे कमरे में मृत मिले। पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा श्रमिक का शव मिला, जांच शुरू
उमरिया। सुरक्षा श्रमिक का शव ले जाते हुए ग्रामीण।

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (BTR) के धमोखर रेंज अंतर्गत धौरखोह बैरियर पर तैनात एक सुरक्षा कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय बल्लू प्रसाद रोहणी के रूप में हुई है, जो बैरियर पर सुरक्षा श्रमिक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

जानकारी के अनुसार, बल्लू प्रसाद ड्यूटी पर तैनात थे। जब काफी देर तक परिजनों और सहकर्मियों द्वारा फोन करने पर भी उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया, तो संदेह गहरा गया। इसके बाद वन विभाग के अन्य कर्मचारी उन्हें देखने धौरखोह बैरियर पहुंचे। मौके पर कर्मचारियों ने पहले आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। कमरे के भीतर जाकर देखने पर बल्लू प्रसाद बेसुध और मृत अवस्था में पड़े मिले।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत, जिले में पहला केस; लोगों के लिए गए सैंपल

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना तुरंत चंदिया थाना पुलिस और टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: उमरिया के पठारी गांव में 15 हाथियों ने रौंदी किसानों की तीन एकड़ फसल, फॉरेस्ट टीम ने 4 घंटे में जंगल की तरफ खदेड़ा

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts