Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली की साइबर ठगी के तार इंदौर तक पहुंचे:लसूड़िया में पुलिस का छापा, चार आरोपी पकड़े गए

दिल्ली में 5.5 लाख रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस ने इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीणा नगर में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा गया। जांच में गिरोह के तार पुणे और अहमदाबाद तक जुड़े मिले हैं। पुलिस अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
दिल्ली की साइबर ठगी के तार इंदौर तक पहुंचे:लसूड़िया में पुलिस का छापा, चार आरोपी पकड़े गए

इंदौर। दिल्ली में ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने के बाद इंदौर में ठिकाना बनाकर रह रहे चार आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर दिल्ली में 5.5 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में शामिल होने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने लसूड़िया थाना पुलिस के सहयोग से वीणा नगर क्षेत्र में दबिश देकर चारों को पकड़ा। शुरुआती जांच में गिरोह का नेटवर्क इंदौर के अलावा पुणे और अहमदाबाद तक फैला होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें: यूक्रेन को 60 पैट्रियट मिसाइलों के लिए करना होगा इंतजार, पेंटागन ने रोकी मंजूरी; रूस के हमलों से बढ़ी चिंता

मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद मिली थी साथियों की जानकारी

एसीपी पराग सैनी के मुताबिक, दिल्ली के साउथ वेस्ट साइबर थाने में ऑनलाइन ठगी का प्रकरण दर्ज है। मामले की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। उससे पूछताछ और अन्य जांच के आधार पर इस अपराध में शामिल बताए जा रहे दूसरे लोगों की तलाश की जा रही थी।इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस के एसआई चेतन राणा ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया और संदिग्धों की लोकेशन उपलब्ध कराई। जानकारी मिलने के बाद लसूड़िया पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने वीणा नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी और वहां मौजूद चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें: UAE vs India A: वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, 28 गेंदों में शतक ठोककर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 52 गेंदों पर लगा दी डबल सेंचुरी

यूपी, मंदसौर और इंदौर के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गौरव सिंह निवासी औरैया (उत्तर प्रदेश), विजय उर्फ व्योम उर्फ वरुण निवासी विदुर नगर (हवा बंगला), दिनेश कुमार दांगी निवासी मंदसौर और राज चौरसिया निवासी कुमेड़ी काकड़ को गिरफ्तार किया है। चारों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: जिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में TVK विधायक पर FIR, मद्रास हाईकोर्ट ने कहा- हर महिला को मिलनी चाहिए सुरक्षा

दूसरे शहरों में भी सक्रिय हैं गिरोह के सदस्य

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के कुछ सदस्य पुणे और अहमदाबाद में भी सक्रिय हैं। एसीपी पराग सैनी ने बताया कि इन शहरों में भी पुलिस टीमों ने छापेमारी की है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गिरोह के सदस्य किस तरह साइबर ठगी की रकम का लेन-देन करते थे और उनके बीच क्या नेटवर्किंग थी।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की कार्यप्रणाली, ठगी की रकम के लेन-देन और अन्य संभावित वारदातों की जानकारी जुटा रही है। आशंका है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts