जबलपुर में चायनीज चाकू की बिक्री पर रोक : फ्लिपकार्ट ने अपनी साइट पर लगाया नो डिलीवरी का टैग

जबलपुर में छात्राओं समेत लोगों के बीच चायनीज चाकू की बढ़ती डिमांड को देखते हुए प्रशासन ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने जबलपुर के पिन कोड के आगे अपनी वेबसाइट पर डिलीवरी नहीं का टैग दिखाया है। बता दें कि जिले में चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं को लेकर एसपी जबलपुर की ओर से एएसपी सिटी रोहित काशवानी ने कंपनी को नोटिस जारी करते हुए हिदायत दी थी। कंपनी को नोटिस में हो रहे अपराधों में सह अभियुक्त बनाने की भी चेतावनी दी थी।

छात्राएं भी ऑनलाइन चाकू खरीद रहीं हैं

जिले में एएसपी काशवानी ने चायनीज चाकू के बढ़ते प्रयोग को लेकर ई-कॉमर्स कंपनी से पिछले दो सालों में मंगवाए गए चायनीज चाकू की सूची मांगी थी। इस सूची से पता चला कि जहां 2358 चाकू शहर में हैं। वहीं 700 से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में चायनीज बटनदार चाकू मंगवाए गए हैं। इसमें कई कॉलेज छात्राएं भी शामिल हैं। गोरखपुर पुलिस ने बुधवार 17 नवंबर को ही मांडवा बस्ती निवासी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा को चायनीज चाकू के साथ दबोचा था। छात्रा ने पूछताछ में बताया था कि सेफ्टी के चलते उसने चायनीज चाकू खरीदा था। उसकी कई सहेलियों ने भी खरीदा है।

SP ने कार्रवाई का आदेश दिया था

एएसपी सिटी रोहित काशवानी के अनुसार, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के आदेश पर सूची की समीक्षा की तो पता चला कि शहर में अधारताल, रांझी, गोरखपुर में सर्वाधिक चायनीज चाकू मंगवाया गया है। अधारताल में 269, रांझी में 212, गोरखपुर में 200 चाकू बेचे गए हैं। सूची के अनुसार, एक-एक व्यक्ति को चिन्हित कर चाकू जब्त किए जा रहे हैं।

चायनीज चाकू की बिक्री बंद करने का भेजा था नोटिस

एएसपी रोहित काशवानी ने बताया कि ई-कॉमर्स कंपनी को जबलपुर के सभी पिन कोड उपलब्ध कराते हुए इस पर चायनीज बटनदार चाकू की बिक्री बंद करने का नोटिस भेजा था। कंपनी ने अब चाकू की बिक्री पर रोक लगा दी है। जबलपुर के किसी भी पिन कोड वाले एड्रस पर इसकी डिलीवरी नहीं होगी। पेशेवर चाकूबाजों की रोज चेकिंग भी कराई जा रही है। ऐसे लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। जबलपुर से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts