Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बलौदाबाजार में मां समेत 2 बच्चों की मौत, घर में मिले तीनों के शव

खाने में जहरीला पदार्थ देने की आशंका, बेहोशी की हालत में मिले थे मां और दोनों बेटे; पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार,छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सुकली गांव में 28 वर्षीय युक्ति मानिकपुरी और उनके दो बेटों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तीनों घर में बेहोश मिले थे। परिजनों ने जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है।
बलौदाबाजार में मां समेत 2 बच्चों की मौत, घर में मिले तीनों के शव

रायपुर/बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के सुकली गांव में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तीनों घर के भीतर बेहोशी की हालत में मिले थे। शुरुआती जानकारी में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

घर में बेहोश मिले मां और दोनों बच्चे

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान युक्ति मानिकपुरी (28), उनके बेटे चिराग दास मानिकपुरी (10) और दिव्यांश मानिकपुरी (5) के रूप में हुई है। गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक ही परिवार के तीन सदस्य घर में बेहोश पड़े हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद तीनों को 108 एंबुलेंस की मदद से कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मां और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

संबंधित खबर: बलौदाबाजार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बिस्तर पर मिली लाश,दीवारों पर खून के निशान,पति लापता

खाने में जहरीला पदार्थ देने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों को खाने में जहरीला पदार्थ दिया और बाद में खुद भी उसका सेवन कर लिया। हालांकि, इस आशंका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि तीनों की मौत किस वजह से हुई।

संबंधित खबर: छग के एकलव्य स्कूल में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, 3 विधायकों ने की न्यायिक जांच की मांग

सुकली गांव में पसरा मातम

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से सुकली गांव में शोक का माहौल है। मां और दो बच्चों की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। फिलहाल ग्रामीणों और परिजनों को जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts