Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

2 रुपए की थैली बनी लाखों का फैशन!रेड कार्पेट पर कचरा फेंकने वाली पन्नी लेकर पहुंची एक्ट्रेस

जिस पॉलिथीन थैली को हम आमतौर पर बाजार से सामान लाने या कचरा फेंकने के लिए इस्तेमाल करते हैं, वही अब लग्जरी फैशन का हिस्सा बन गई है। चीन के Beijing International Film Festival में अभिनेत्री Zhang Jingyi रेड कार्पेट पर एक ऐसी पॉलिथीन के साथ नजर आईं, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की नजरें ठहर गईं। बाद में पता चला कि यह साधारण पन्नी नहीं बल्कि लग्जरी ब्रांड Balenciaga का ट्रैश पाउच है।
रेड कार्पेट पर कचरा फेंकने वाली पन्नी लेकर पहुंची एक्ट्रेस
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आपके घर में भी एक ऐसी बड़ी थैली जरूर होगी, जिसमें कई छोटी-छोटी थैलियां रखी होती हैं। अक्सर मम्मी या पत्नी उन्हें संभालकर रखती हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर काम आ जाए। बाजार से सामान लाने से लेकर किचन में कचरा फेंकने तक, इन पॉलिथीन थैलियों का इस्तेमाल हर घर में होता है। भारत में ऐसी थैली की कीमत मुश्किल से 2 से 3 रुपए होती है। लेकिन अब यही साधारण सी दिखने वाली थैली फैशन की दुनिया में इतना बड़ा ट्रेंड बन गई है कि इसकी कीमत सुनकर लोग हैरान रह गए।

    अभिनेत्री के हाथ में दिखी ‘पॉलिथीन'

    दरअसल, यह पूरा मामला Beijing International Film Festival का है, जहां झांग जिंगयी बेहद खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं। उन्होंने एक शानदार फ्लोर-लेंथ गाउन पहना हुआ था और उनका लुक बिल्कुल किसी प्रिंसेस जैसा लग रहा था। लेकिन लोगों की नजर उनके गाउन से ज्यादा उनके हाथ में पकड़ी चीज पर टिक गई।

    Uploaded media

    हाथ में डिजाइनर क्लच नहीं, साधारण पॉलिथीन

    रेड कार्पेट पर आमतौर पर सेलेब्रिटीज महंगे क्लच या डिजाइनर बैग के साथ नजर आते हैं। लेकिन इस बार झांग जिंगयी के हाथ में जो चीज थी, वह बिल्कुल अलग थी।
    उनके हाथ में एक साधारण सी पॉलिथीन दिख रही थी। बिल्कुल वैसी ही पन्नी, जैसी हम सब्जी या किराने का सामान लाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। कई लोग तो इसे किचन में कचरा डालने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। पहली नजर में यह देखकर लोग सचमुच हैरान रह गए।

    साधारण पन्नी नहीं, डेढ़ लाख का बैग

    दरअसल, अभिनेत्री के हाथ में जो पॉलिथीन दिख रही थी, वह कोई आम पन्नी नहीं थी। यह मशहूर फैशन ब्रांड Balenciaga का खास डिजाइनर बैग था। 

    इस बैग का नाम ट्रैश पाउच रखा गया है। देखने में यह बिल्कुल कचरे की पॉलिथीन जैसा लगता है, लेकिन इसकी कीमत सुनकर लोग और ज्यादा चौंक गए। इस बैग की कीमत करीब 1800 डॉलर बताई जा रही है। अगर इसे भारतीय रुपये में बदलें तो यह लगभग 1 लाख 65 हजार रुपए के आसपास बैठती है। यानी जो चीज देखने में 2-3 रुपए की साधारण पन्नी जैसी लग रही है, वही दुनिया के एक बड़े फैशन ब्रांड का महंगा डिजाइनर बैग निकली।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts