Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंचकूला के सरकारी स्कूल में KG की बच्ची पर ईंट से हमला, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

पंचकूला के सरकारी स्कूल में KG की छात्रा पर तीसरी कक्षा के छात्र ने ईंट से हमला किया। हरियाणा सरकार ने जांच कमेटी गठित की है। शिक्षा मंत्री ने लापरवाहों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
पंचकूला के सरकारी स्कूल में KG की बच्ची पर ईंट से हमला, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
पंचकूला के सरकारी स्कूल में KG की बच्ची पर ईंट से हमला

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला स्थित एक सरकारी स्कूल में KG कक्षा की छात्रा के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीसरी कक्षा के एक छात्र ने बच्ची पर ईंट से हमला किया और उसे घसीटा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया है। हरियाणा सरकार ने इसकी जांच के लिए मुख्यालय स्तर पर कमेटी गठित कर दी है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा ने स्पष्ट किया है कि जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तीसरी कक्षा के छात्र पर बच्ची से मारपीट का आरोप

मामला पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। यहां KG कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। सामने आए वीडियो में छात्र बच्ची पर ईंट से हमला करता दिखाई दे रहा है। घटना को लेकर स्कूल और शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

शिक्षा मंत्री बोले- बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं

मामले पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा ने कहा कि सरकार घटना को बेहद गंभीरता से ले रही है। उनके मुताबिक वीडियो देखने के बाद उन्होंने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्यालय स्तर पर जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे। कमेटी का गठन कर दिया गया है और उससे जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि मामले में जिस भी स्तर पर लापरवाही सामने आएगी, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

आज शाम या कल सुबह तक आ सकती है जांच रिपोर्ट

महिपाल ढांढा ने कहा, 'जैसे ही यह मामला मेरे संज्ञान में आया और मैंने वीडियो देखा, मैंने तुरंत आला अधिकारियों को मुख्यालय स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। कमेटी गठित हो गई है और आज शाम तक या कल सुबह तक उसकी रिपोर्ट आ जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिनकी भी लापरवाही सामने आएगी, उन पर कड़ी कार्रवाई जरूर होगी।'

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts