Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आजा-आजा मेरे मिट्ठू मियां... अयोध्या से उड़न छू हुआ तोता, मालिक के उड़ गए होश, ढूंढने वाले को मिलेंगे 10 हजार

Follow on Google News
आजा-आजा मेरे मिट्ठू मियां... अयोध्या से उड़न छू हुआ तोता, मालिक के उड़ गए होश, ढूंढने वाले को मिलेंगे 10 हजार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अभी तक आपने इंसानों के गुम होने पर उनके पोस्टर लगे देखे होंगे। खोजने वाले के लिए इनाम भी इन पोस्टर पर लिखा होता है। लेकिन क्या आपने किसी तोता के गायब होने पर पोस्टर को लगते हुए देखा है? अयोध्या में मालिक ने तोता के लापता होने पर पूरे शहर में जगह-जगह पर पोस्टर लगवाया है। इतना ही नहीं मालिक ने उसे खोजने वाले को को 10 हजार रुपए का इनाम देने का भी ऐलान किया है।

उड़ गया शैलेश का मिट्ठू

जानकारी के मुताबिक, मामला अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र के नील विहार कॉलोनी का है। यहां रहने वाले शैलेश कुमार पक्षी प्रेमी हैं। शैलेश कुमार ने एक तोते मिट्ठू को पाला था, जो उनके साथ परिवार की तरह ही रहता था। शैलेश कुमार के घर में रहने वाला मिट्ठू कुछ दिन पहले ही पिंजरे से उड़ गया। उसको ढूंढने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगवाए गए हैं।

10 हजार का दिया जाएगा इनाम

शैलेश कुमार ने मिट्ठू तोता को पकड़ने वाले को ₹10000 का इनाम भी देने का वादा किया है। पोस्टर में लिखा है कि मिट्ठू की गर्दन पर कंठ का निशान है और इस पोस्टर को शहर की दीवारों पर चिपकाया गया है। इसके साथ ही पोस्टर पर एक नंबर भी है जिस पर आप कॉल कर मालिक को जानकारी दे सकते हैं। ये भी पढ़ें- अचानक कफन हटाकर उठ खड़ा हुआ मुर्दा, करने लगा डांस, देखें VIRAL VIDEO
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts