Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑस्ट्रेलिया ओपन : मप्र के प्रियांशु को हरा फाइनल में पहुंचे प्रणय

Follow on Google News
ऑस्ट्रेलिया ओपन : मप्र के प्रियांशु को हरा फाइनल में पहुंचे प्रणय

सिडनी। भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने शनिवार को यहां हमवतन प्रियांशु राजावत (मध्यप्रदेश) को सीधे गेम में हराकर ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में जगह बनाई। दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने 21 वर्षीय राजावत की चुनौती को 43 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-12 से खत्म किया। ऑरलियन्स मास्टर्स चैंपियन राजावत पहली बार सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे थे ।

उन्होंने मैच के पहले गेम में अच्छा प्रदर्शन किया और छठी वरीयता प्राप्त प्रणय को कड़ी टक्कर दी। इस साल मई में मलेशिया मास्टर्स जीतने वाले प्रणय ने अपने अनुभव का भरपूर उपयोग करते हुए दूसरा गेम आसानी से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। सुपर 500 स्तर के टूर्नामेंट में साल के दूसरे फाइनल में प्रणय का सामना चीन के वेंग होंग यांग से होगा।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts