Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Atiq Ahmed Son Death:अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह जेल में बंद अपने भाई से मिलने जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था
अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की रोड एक्सीडेंट में मौत

माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने जेल में बंद भाई से मिलने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में अबान अहमद समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, मोहम्मद जैद, उमर और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Atiq-Ahmed-Son-Death

भाई अली अहमद से मिलने जा रहे थे

बताया जा रहा है कि अबान अहमद और उनके साथ मौजूद लोग झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था।

Atiq-Ahmed-Son-Death

कौन थे अबान अहमद?

अबान अहमद, अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटों में से एक थे। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान और उनके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह में रखा गया था। बाद में अक्टूबर 2023 में दोनों भाइयों को उनकी बुआ की सुपुर्दगी में रिहा कर दिया गया था।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दुर्घटना के समय कार की रफ्तार कितनी थी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts