Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Asian Games 2026: शूट-ऑफ में साउथ कोरिया को हराकर भारत ने जीता 8वां गोल्ड, साहिल-चिकिता का कमाल

साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण कोरिया को शूट-ऑफ में हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत के 54 पदक हुए।
Asian Games 2026: शूट-ऑफ में साउथ कोरिया को हराकर भारत ने जीता 8वां गोल्ड, साहिल-चिकिता का कमाल
साहिल-चिकिता ने शूट-ऑफ में कोरिया को हराकर भारत के लिए जीता गोल्ड

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीरंदाजी के कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी की भारतीय जोड़ी ने बेहद रोमांचक मुकाबले में दक्षिण कोरिया को शूट-ऑफ में हराया। चार सेट के बाद दोनों टीमें 157-157 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद शूट-ऑफ में भारत ने 20-19 से बाजी मारी। यह मुकाबला आखिरी शॉट तक बेहद रोमांचक बना रहा। भारत एक समय हार के बेहद करीब पहुंच गया था, लेकिन साहिल जाधव के दबाव में लगाए गए शानदार आखिरी 10 अंक ने मुकाबले को शूट-ऑफ तक पहुंचा दिया।

आखिरी शॉट ने बदला पूरा मुकाबला

शुरुआती दो सेट के बाद भारत ने दक्षिण कोरिया पर 80-78 की बढ़त बना ली थी। भारतीय जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए मुकाबले पर पकड़ बनाई हुई थी। तीसरे सेट में दक्षिण कोरिया ने वापसी की और भारत की बढ़त घटकर सिर्फ एक अंक रह गई। तीन सेट के बाद कुल स्कोर 118-117 था। इसके बाद आखिरी सेट में मुकाबला और भी तनावपूर्ण हो गया। दक्षिण कोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परफेक्ट स्कोर बनाया। भारतीय जोड़ी पर दबाव बढ़ गया और चिकिता तानीपार्थी के एक शॉट में 9 अंक आए।

न बल्ला चला, न गेंद… बारिश ने दिलाया भारत को Asian Games सेमीफाइनल का टिकट, अफगानिस्तान बाहर!

X Post

साहिल जाधव ने आखिरी शॉट में लगाया 10

भारत को मुकाबला बराबरी पर लाने के लिए आखिरी शॉट में शानदार प्रदर्शन की जरूरत थी। साहिल जाधव ने दबाव के बावजूद 10 अंक हासिल किए और भारत का स्कोर 157 तक पहुंचा दिया। इस तरह चारों सेट के बाद स्कोर 157-157 हो गया और गोल्ड मेडल का फैसला शूट-ऑफ से होना तय हुआ।

भारत के नाम 2 सिल्वर, क्रिकेट टीम फाइनल में; हॉकी में 13-1 की बड़ी जीत

शूट-ऑफ में भी थम गई सांसें

शूट-ऑफ में दोनों टीमों को दो-दो शॉट का मौका मिला। भारत और दक्षिण कोरिया ने शुरुआत 10-10 के स्कोर से की। साहिल ने भी अपना शॉट 10 पर लगाया। इसके बाद मुकाबले का फैसला सिर्फ स्कोर से नहीं बल्कि तीर के केंद्र के कितने करीब पहुंचने से भी जुड़ गया। दक्षिण कोरिया के पुरुष खिलाड़ी चोई के पास मुकाबला अपने पक्ष में करने का मौका था। अगर वह 10 अंक हासिल कर लेते तो दक्षिण कोरिया के पास जीत का मौका बन सकता था। लेकिन दबाव में उनका शॉट 9 अंक का रहा।

शूट-ऑफ में कैसे तय होता है विजेता?

तीरंदाजी में अगर शूट-ऑफ के दौरान दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहता है, तो तीर के मिडिल पॉइंट के सबसे करीब होने के आधार पर विजेता तय किया जाता है। इस मुकाबले में भी आखिरी शॉट्स की स्थिति ने नतीजे को बेहद रोमांचक बना दिया था। आखिरकार भारतीय जोड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Asian Games 2026 में भारत के 8 गोल्ड

साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी की जीत के साथ भारत के एशियन गेम्स 2026 अभियान में गोल्ड मेडल की संख्या 8 हो गई है। ANI आंकड़ों के अनुसार भारत के खाते में अब कुल 54 पदक हैं।

भारत के पदकों का आंकड़ा:

8 गोल्ड मेडल
21 सिल्वर मेडल
25 ब्रॉन्ज मेडल
कुल 54 पदक

पदक तालिका में भारत फिलहाल 9वें स्थान पर है।

Asian Games 2026: दूसरे दिन भारत की धमाकेदार शुरुआत, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने किया कमाल, शूटिंग में आए 2 बड़े मेडल

आर्चरी में भारत का शानदार दिन

एशियन गेम्स के 12वें दिन भारत के लिए अब तक आए दोनों मेडल तीरंदाजी से मिले हैं और दोनों गोल्ड हैं। इससे भारतीय तीरंदाजी टीम के प्रदर्शन को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं। साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने जिस तरह आखिरी शॉट तक मुकाबला बनाए रखा और शूट-ऑफ में दबाव संभाला, वह इस जीत की सबसे खास बात रही।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts