Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

U19 Asia Cup Final: पाकिस्तान ने भारत को दिया 338 रन का लक्ष्य, उस्मान ख्वाजा का शतक

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 337 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 107 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि अब्दुल कादिर और कप्तान फरहान यूसुफ ने भी शानदार बल्लेबाजी की।
U19 Asia Cup Final: पाकिस्तान ने भारत को दिया 338 रन का लक्ष्य, उस्मान ख्वाजा का शतक
पाकिस्तान ने भारत को दिया 338 रन का लक्ष्य

एक समय पाकिस्तान का स्कोर 30 ओवर में 200 रन के पार पहुंच चुका था और टीम 370-380 रन तक जाती दिख रही थी। हालांकि, आखिरी 20 ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए पाकिस्तान को 337 रन पर रोक दिया। काव्य पटेल ने 4 विकेट लेकर सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

30 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 200 रन

अब भारतीय टीम को खिताब जीतने के लिए 338 रन बनाने होंगे। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में इससे पहले कभी भी 300 रन का लक्ष्य हासिल नहीं हुआ है। यहां तक कि 250 रन का आंकड़ा भी कोई टीम पार नहीं कर सकी है। पाकिस्तान की शुरुआत काफी आक्रामक रही। पहले 30 ओवर में बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा दिया। उस समय पाकिस्तान के हाथ में 8 विकेट बाकी थे, इसलिए 370-380 रन बनने की संभावना जताई जा रही थी।

ये भी पढ़ें: India vs Pakistan U19 Final 2026: 8 ओवर में भारत का स्कोर 41 रन, बिना विकेट गंवाए खेल रही टीम

उस्मान ख्वाजा ने खेली 107 रन की शतकीय पारी

पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान फरहान यूसुफ ने 63 रन की पारी खेली, जबकि अब्दुल कादिर ने सिर्फ 54 गेंदों में 80 रन ठोक दिए। इन तीनों बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत पाकिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।

आखिरी 20 ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने की वापसी

एक समय बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही पाकिस्तान की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 20 ओवर में रोक दिया। इस दौरान पाकिस्तान ने 133 रन बनाए और 7 विकेट गंवा दिए। टीम ने अपने आखिरी 6 विकेट महज 38 रन के भीतर खो दिए, जिससे उसका स्कोर 337 रन पर ही रुक गया।

काव्य पटेल ने चटकाए 4 विकेट

भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 8 गेंदबाजों को आजमाया। इनमें काव्य पटेल सबसे प्रभावी रहे। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए रन बनाने पर लगाम लगाई और 4 विकेट भी अपने नाम किए। वहीं, चिगुरुपति वेंकटा ने भी 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को आउट किया।

Breaking News

अंडर-19 एशिया कप फाइनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

पाकिस्तान का 337 रन का स्कोर अंडर-19 एशिया कप फाइनल के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर भी पाकिस्तान के ही नाम है। उसने 2025 के फाइनल में भारत के खिलाफ 347 रन बनाए थे। इसके अलावा 2014 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 314 रन बनाए थे।

फाइनल में अब तक 226 रन ही सबसे बड़ा रन चेज

पाकिस्तान ने भारत के सामने 338 रन का लक्ष्य रखा है। हालांकि, अंडर-19 एशिया कप के फाइनल का रिकॉर्ड भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण है। इस मुकाबले में आज तक 300 रन तो दूर, 250 रन का लक्ष्य भी सफलतापूर्वक हासिल नहीं हुआ है। फाइनल में सबसे बड़ा रन चेज 226 रन का है, जिसे भारत ने 2003 में श्रीलंका के खिलाफ हासिल किया था। ऐसे में भारतीय टीम के सामने इतिहास बदलने की चुनौती होगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts