Asian Games 2026: एशियन गेम्स में फिर बजेगा टीम इंडिया का डंका, महिला-पुरुष क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल आया सामने

Asian Games 2026 में क्रिकेट का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। इस बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारतीय टीम गोल्ड मेडल बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत ने पिछले एशियन गेम्स में पुरुष और महिला क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीता था।
एशियन गेम्स में फिर बजेगा टीम इंडिया का डंका, महिला-पुरुष क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल आया सामने
Asian Games 2026 में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में T20 क्रिकेट का शेड्यूल जारी

स्पोर्ट्स डेस्क। एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। जापान के आइची-नागोया में होने वाले इन खेलों में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में T20 क्रिकेट खेला जाएगा। भारत दोनों वर्गों का मौजूदा चैंपियन है और इस बार भी टीम इंडिया से गोल्ड मेडल की उम्मीदें हैं। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर 2026 तक चलेगी, जबकि पुरुषों का टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। सभी मुकाबले जापान के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे।

सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

पुरुष क्रिकेट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सीडेड टीम के तौर पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। वहीं बाकी छह टीमों को पहले ग्रुप स्टेज में मुकाबले खेलने होंगे।

42 मिनिट, 22 गेंद और 5 विकेट...! मिचेल स्टार्क के कहर में बांग्लादेश तहस-नहस, डेल स्टेन को छोड़ा पीछे

पुरुष टीमों के ग्रुप

ग्रुप A: अफगानिस्तान, जापान और नेपाल
ग्रुप B: हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान

दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद नॉकआउट मुकाबलों के जरिए चैंपियन का फैसला होगा।

24 सितंबर से शुरू होगा पुरुष क्रिकेट

पुरुष क्रिकेट का शुरुआती दौर 24 सितंबर से शुरू होगा। ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान के बीच मुकाबले होंगे। इसके बाद 28 सितंबर से क्वार्टर फाइनल शुरू होंगे। भारत भी इसी दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगा। टीम इंडिया का सामना ग्रुप A में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। पाकिस्तान ग्रुप B की दूसरे नंबर की टीम से भिड़ेगा।

पुरुष क्रिकेट का अहम शेड्यूल

  • 24 सितंबर: शुरुआती दौर के दो मुकाबले
  • 25 सितंबर: शुरुआती दौर के दो मुकाबले
  • 26 सितंबर: शुरुआती दौर के दो मुकाबले
  • 28 सितंबर: भारत और पाकिस्तान के क्वार्टर फाइनल
  • 29 सितंबर: बाकी दो क्वार्टर फाइनल
  • 1 अक्टूबर: दोनों सेमीफाइनल
  • 3 अक्टूबर: ब्रॉन्ज मेडल और गोल्ड मेडल मुकाबला

यानी भारतीय टीम के लिए 28 सितंबर का दिन बेहद अहम होगा। अगर टीम क्वार्टर फाइनल जीतती है तो वह 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेलेगी और फाइनल में पहुंचने पर 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए मैदान पर उतरेगी।

कनाडा क्रिकेट में बड़ा संकट! मोंटी देसाई ने हेड कोच पद से दिया इस्तीफा

महिला क्रिकेट में सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरुआत

महिला क्रिकेट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी और यहां ग्रुप स्टेज नहीं होगा। प्रतियोगिता सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरू होगी। भारत को डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते इस चरण में जगह मिली है।

महिला वर्ग में शामिल टीमें

  • भारत
  • जापान
  • बांग्लादेश
  • चीन
  • श्रीलंका
  • मलेशिया
  • पाकिस्तान
  • थाईलैंड

जापान से होगा भारत का पहला मुकाबला

महिला क्रिकेट में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 17 सितंबर 2026 को जापान के खिलाफ खेलेगी। यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा। बाकी क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश का सामना चीन से, श्रीलंका का सामना मलेशिया से और पाकिस्तान का मुकाबला थाईलैंड से होगा।

महिला क्रिकेट का पूरा नॉकआउट शेड्यूल

  • 17 सितंबर: भारत vs जापान
  • 17 सितंबर: बांग्लादेश vs चीन
  • 18 सितंबर: श्रीलंका vs मलेशिया
  • 18 सितंबर: पाकिस्तान vs थाईलैंड
  • 20 सितंबर: दोनों सेमीफाइनल
  • 22 सितंबर: ब्रॉन्ज मेडल मैच
  • 22 सितंबर: फाइनल

भारत अगर जापान को हराता है तो सेमीफाइनल में पहुंचेगा। इसके बाद 20 सितंबर को सेमीफाइनल और जीतने पर 22 सितंबर को गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला होगा।

टीम इंडिया को बड़ा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर

दोनों वर्गों में भारत डिफेंडिंग चैंपियन

भारत ने 2023 में हुए हांगझोउ एशियन गेम्स में पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीता था। अब 2026 में टीम इंडिया के सामने अपने खिताब को बचाने की चुनौती होगी। इस बार भी भारत को दोनों वर्गों में मजबूत दावेदार माना जा रहा है। खास बात यह है कि पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताएं T20 फॉर्मेट में होंगी, जिससे मुकाबले तेज और रोमांचक रहने की उम्मीद है।

कब-कब खेला जाएगा क्रिकेट?

एशियन गेम्स में क्रिकेट का सफर 17 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर तक चलेगा। पहले महिला टीमों के मुकाबले होंगे और उसके बाद पुरुष क्रिकेट की शुरुआत होगी। भारत के फैंस के लिए सबसे अहम तारीखें 17 सितंबर, जब महिला टीम जापान के खिलाफ उतरेगी, और 28 सितंबर, जब पुरुष टीम अपना क्वार्टर फाइनल खेलेगी। इसके बाद 20 सितंबर को महिला क्रिकेट का सेमीफाइनल और 22 सितंबर को फाइनल होगा, जबकि पुरुष क्रिकेट का फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts