Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टीम इंडिया को बड़ा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट के कारण एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर हो गई हैं। द हंड्रेड में लगी चोट की जांच में हाई-ग्रेड टियर की पुष्टि हुई। उनकी जगह प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया गया है। जानें पूरी जानकारी।
टीम इंडिया को बड़ा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर
जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर हो गई हैं। उन्हें इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। जेमिमा की जगह अब प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया गया है।

Twitter Post

हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट

BCCI ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जेमिमा की चोट की जानकारी दी। 25 वर्षीय क्रिकेटर की बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल जांच कराई गई। जांच में उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में हाई-ग्रेड टियर इंजरी की पुष्टि हुई है। मेडिकल टीम की रिपोर्ट के बाद उन्हें आगामी दोनों टूर्नामेंट से बाहर रखने का फैसला लिया गया।

द हंड्रेड में लगी थी चोट

BCCI के मुताबिक, 3 अगस्त को इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग के एक मैच के दौरान जेमिमा की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसके बाद उनकी चोट की गंभीरता जानने के लिए मेडिकल जांच कराई गई। रिपोर्ट आने के बाद साफ हुआ कि उन्हें ठीक होने में समय लगेगा।

Sports News

प्रतिका रावल को मिला मौका

जेमिमा के बाहर होने के बाद प्रतिका रावल को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अब वह टीम के बल्लेबाजी क्रम में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

एशिया कप 28 अगस्त से

महिला एशिया कप 28 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक दुबई में खेला जाएगा। जेमिमा के बाहर होने से टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा जेमिमा जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी। एशियन गेम्स 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित होंगे और महिला क्रिकेट प्रतियोगिता टी-20 फॉर्मेट में खेली जाएगी।

एशिया कप के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतिका रावल।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts