Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 19:अशनीर ग्रोवर की बिग बॉस 19 मेें वाइल्ड कार्ड एंट्री, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इनवाइट ईमेल

Follow on Google News
अशनीर ग्रोवर की बिग बॉस 19 मेें वाइल्ड कार्ड एंट्री, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इनवाइट ईमेल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेता अशनीर ग्रोवर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जो इस बात का इशारा करता है कि उन्हें बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए इनवाइट किया गया है। यह ईमेल कथित तौर पर बनिजय ग्रुप इंडिया से आया था। हालांकि, इस ईमेल की असलियत की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

    मजाकिया अंदाज में दी प्रतिक्रिया

    अशनीर ने इस ईमेल को मजाकिया अंदाज में पेश किया। उन्होंने लिखा कि हाहा! सलमान भाई से पूछ लो, मैं तब तक फ्री हो जाऊंगा। साथ ही उन्होंने इसे मास-मेल बताते हुए चेतावनी दी, इस मेल मर्ज से किसी की नौकरी चली जाएगी।

    अशनीर और सलमान का पुराना विवाद

    यह पहला मौका नहीं है जब अशनीर और सलमान की खबरें सुर्खियों में आई हों। पिछले साल बिग बॉस 18 के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद अशनीर के पुराने बयानों को लेकर हुआ। अशनीर ने एक इंटरव्यू में कहा कि एक एड शूट के दौरान उन्होंने सलमान से मिलने की कोशिश की थी। लेकिन सलमान के मैनेजर ने उन्हें बताया कि सलमान उनके साथ फोटो नहीं खिंचवाएंगे।

    बिग बॉस 18 में लगाई फटकार

    इसके बाद 2024 में जब अशनीर बिग बॉस 18 में बतौर गेस्ट पहुंचे तो सलमान खान ने उन्हें उनके पुराने बयानों के लिए फटकार लगाई थी। इस घटना के बाद फैंस में दोनों के बीच चल रहे विवाद को लेकर काफी चर्चा हुई।

    फैंस के मन में कई सवाल

    इस पोस्ट के बाद फैंस में बड़ी उत्सुकता पैदा हो गई है कि क्या अशनीर ग्रोवर वाकई में बिग बॉस 19 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनेंगे या यह सिर्फ मजाक ही है। सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट को लेकर खूब चर्चा हो रही है और दर्शक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts