PlayBreaking News

Asia Cup 2025 :भारतीय खिलाड़ियों ने AI ट्रॉफी से मनाया जश्न, देखता रह गया पाकिस्तान, सूर्या-शुभमन ने शेयर की तस्वीर

Follow on Google News
भारतीय खिलाड़ियों ने AI ट्रॉफी से मनाया जश्न, देखता रह गया पाकिस्तान, सूर्या-शुभमन ने शेयर की तस्वीर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिखाया कि विन‍िंग सेल‍िब्रेशन क्या होता है। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के आइकॉनिक सेलिब्रेशन की हूबहू नकल की, लेकिन मजे की बात ये थी कि इस बार ट्रॉफी उनके हाथ में नहीं थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर AI जनरेटेड तस्वीरें साझा कीं...

    टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार

    मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी ट्रॉफी के साथ मंच पर काफी देर तक खड़े रहे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी रिसीव करने नहीं पहुंचे। टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया और मैदान पर जीत का जश्न मनाने के बाद सीधे ड्रेसिंग रूम लौट गई।

    Uploaded media

    AI फोटो से दिया करारा जवाब

    ट्रॉफी विवाद के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर AI जनरेटेड तस्वीरें साझा कीं। सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा और ट्रॉफी के साथ AI फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, जब खेल समाप्त हो जाता है, तो केवल चैम्पियन को ही याद रखा जाता है, ना कि ट्रॉफी के साथ किसी खिलाड़ी की तस्वीर को।

    Twitter Post

    शुभमन गिल ने भी अभिषेक शर्मा के साथ AI ट्रॉफी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और कैप्शन में हंसी और ट्रॉफी वाली इमोजी डाली।

    इन पोस्ट्स ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। भारतीय फैन्स ने इसे टीम इंडिया की असली जीत और नकवी को करारा जवाब माना।

    बीसीसीआई की सख्त आपत्ति

    मैच खत्म होने के कुछ घंटे बाद खबर आई कि मोहसिन नकवी एशिया कप ट्रॉफी और मेडल अपने होटल के कमरे में ले गए। इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कड़ी आपत्ति जताई। बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा कि ट्रॉफी भारत भेजी जानी चाहिए, क्योंकि खिताब जीतने वाली टीम इंडिया ही उसकी असली हकदार है। नकवी पूरे टूर्नामेंट के दौरान विवादों में रहे और पाकिस्तानी टीम के अंदरूनी फैसलों में उनका दखल भी चर्चा में रहा।

    Uploaded media

    भारत का परफेक्ट टूर्नामेंट

    भारत ने इस टूर्नामेंट में खेले गए सातों मैचों में जीत दर्ज की। फाइनल में पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 19.1 ओवर में 146 रन पर समेटा। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

    Uploaded media

    तिलक वर्मा की जुझारू पारी

    लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.4 ओवर में 150/5 रन बनाकर जीत दर्ज की। तिलक वर्मा ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। जीत का चौका रिंकू सिंह ने जड़ा, जिसके बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में जश्न का माहौल बन गया।

    Uploaded media

    9वीं एशिया कप ट्रॉफी

    भारत ने टी-20 फॉर्मेट में दूसरी बार एशिया कप जीता। यह भारत की कुल मिलाकर 9वीं एशिया कप ट्रॉफी है (7 बार ओडीआई, 2 बार टी-20)।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts