Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

करूर रैली हादसा :एक्टर विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी, भगदड़ में 41 लोगों की मौत; बढ़ाई गई सुरक्षा

एक्टर विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी, भगदड़ में 41 लोगों की मौत; बढ़ाई गई सुरक्षा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    करूर। तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) प्रमुख विजय की राजनीतिक रैली में मची भगदड़ और उसके बाद मिली बम धमकी ने पूरे तमिलनाडु को हिला दिया है। शनिवार को करूर में हुई भगदड़ में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं रविवार देर रात विजय के चेन्नई स्थित नीलांकरई वाले घर पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। हालांकि, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तलाशी के बाद किसी विस्फोटक की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है।

    करूर में विजय की रैली में क्यों मची भगदड़?

    • रैली में 10 हजार लोगों की अनुमति थी, लेकिन 50 हजार से ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए।
    • विजय करीब 6 घंटे देरी से पहुंचे, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई।
    • शाम करीब 7.45 बजे कुछ लोग विजय की बस की ओर बढ़े और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
    • गर्मी और भीड़ के दबाव में कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े, कई बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हुई।
    • पुलिस और वॉलंटियर्स की अनुपस्थिति ने हालात और बिगाड़ दिए।
    • भगदड़ में कुल 41 लोगों की जान गई- जिनमें 18 महिलाएं, 13 पुरुष और 10 बच्चे शामिल हैं।
    Uploaded media

    धमकी के बाद विजय के घर पर सुरक्षा कड़ी

    रविवार रात पुलिस को फोन आया कि विजय के घर में बम रखा गया है। कॉल मिलते ही चेन्नई पुलिस और CRPF जवान मौके पर तैनात किए गए। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने तलाशी ली, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ। बाद में पता चला कि धमकी एक फर्जी ईमेल (हॉक्स) था। साइबर सेल अब इस ईमेल की उत्पत्ति और इसके पीछे की साजिश की जांच कर रही है।

    तमिलनाडु सरकार की कार्रवाई

    • मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हादसे की जांच के लिए जस्टिस अरुणा जगदीसन आयोग का गठन किया।
    • मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा, घायलों को 1 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान।
    • सीएम स्टालिन खुद करूर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

    विजय का बयान और मुआवजे का ऐलान

    विजय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा- "यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत पीड़ादायक है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए हैं, उनके दर्द की भरपाई नहीं हो सकती।" विजय ने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की। इसको साथ ही घायलों के इलाज का खर्च पार्टी उठाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

    Uploaded media

    कोर्ट में याचिका और जांच की मांग

    • TVK ने इस भगदड़ को राजनीतिक साजिश करार दिया और मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ में याचिका दायर की।
    • पार्टी ने मामले की जांच SIT या CBI से कराने की मांग की।
    • वकील अरिवझगन ने CCTV फुटेज और स्थानीय गवाहों के हवाले से कहा कि इसमें DMK नेताओं की मिलीभगत हो सकती है।

    पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

    बेंगलुरु (2025) – RCB की IPL जीत का जश्न, 11 मौतें।

    हैदराबाद (2024) – अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग, 1 मौत।

    कोट्टाराकारा (2018) – दुलकर सलमान के मॉल इवेंट में भगदड़, 1 मौत।

    नानकरामगुडा (2013) – जूनियर NTR की फिल्म म्यूजिक लॉन्च पर भगदड़, 1 मौत।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts