‘धुरंधर 2’ के बाद अर्जुन रामपाल की नई छलांग :‘बिलेनियर’ सीरीज में आएंगे नजर

सीरीज की कहानी एक ऐसे महत्वाकांक्षी शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सत्ता और सफलता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। पावर, पॉलिटिक्स और एम्बिशन के इस मेल में अर्जुन रामपाल का किरदार ग्रे शेड्स में नजर आएगा
Follow on Google News
‘बिलेनियर’ सीरीज में आएंगे नजर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मेजर इकबाल के उनके दमदार और खौफनाक किरदार को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद उनके पास नए प्रोजेक्ट्स की भरमार हो गई है। इसी कड़ी में अब वह ‘बिलेनियर’ नाम की एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं, जो उनके करियर का एक नया और दिलचस्प अध्याय साबित हो सकती है।

    हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल मिलकर डायरेक्ट कर रहे 

    इस सीरीज को हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल मिलकर डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं इसकी कहानी अनुभव चोपड़ा और शांतनु सागर ने लिखी है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी प्रभलीन संधू संभाल रही हैं। मजबूत क्रिएटिव टीम के चलते इस प्रोजेक्ट को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही काफी चर्चा है।

    महत्वाकांक्षी शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी 

    सीरीज की कहानी एक ऐसे महत्वाकांक्षी शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सत्ता और सफलता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। पावर, पॉलिटिक्स और एम्बिशन के इस मेल में अर्जुन रामपाल का किरदार ग्रे शेड्स में नजर आएगा, जो उनके हालिया रोल्स की तरह ही इंटेंस और लेयर्ड होने वाला है।

    यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले से पाक में स्ट्राइक तक… कैसे और क्यों हुआ ऑपरेशन सिंदूर? विवेक अग्निहोत्री फिल्म में दिखाएंगे रियल स्टोरी

    सीरीज Amazon MX Player पर होगी स्ट्रीम

    अर्जुन रामपाल भी इस प्रोजेक्ट को लेकर खासे उत्साहित हैं। एक प्रेस नोट में उन्होंने कहा कि इस तरह के किरदार रोज नहीं मिलते और जब ऐसा मौका मिले तो उसे पूरी तरह जीना चाहिए। उन्होंने हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल के साथ काम करने को अपने लिए “सपने के सच होने जैसा” बताया। यह सीरीज Amazon MX Player पर स्ट्रीम होगी, हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि यह शो OTT दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की क्षमता रखता है।

    यह भी पढ़ें: ये मेरा आखिरी वीडियो हो सकता है...! सनोज मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जिहादियों ने मोनालिसा को भड़काया!

    ‘बिलेनियर’ अर्जुन के करियर ग्राफ को करेगी मजबूत

    वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल हाल के वर्षों में लगातार अलग-अलग तरह के किरदार निभा रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ से पहले वह ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ में खलनायक के रूप में नजर आए थे। इसके अलावा ‘भगवंत केसरी’ और ‘धाकड़’ जैसी फिल्मों में भी उनकी मौजूदगी चर्चा में रही है। ऐसे में ‘बिलेनियर’ उनके करियर ग्राफ को और मजबूत करने वाला अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts