Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में होगा Claude Fable 5.1 Build Day, AI से जुड़े लोगों को मिलेगा कुछ नया बनाने का मौका; ऐसे ले सकते हैं इवेंट में हिस्सा

भोपाल में 20 सितंबर को Claude Code Build Day – Fable 5.1 का आयोजन होगा। जानिए Claude क्या है, Fable 5.1 की खासियत और इवेंट में शामिल होने के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन।
भोपाल में होगा Claude Fable 5.1 Build Day, AI से जुड़े लोगों को मिलेगा कुछ नया बनाने का मौका; ऐसे ले सकते हैं इवेंट में हिस्सा
Claude Code Build Day - Fable 5.1

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खास टेक इवेंट होने जा रहा है। Claude Code Build Day - Fable 5.1 का आयोजन 20 सितंबर को भोपाल में किया जाएगा। यह इवेंट दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किया जा रहा है, लेकिन भारत में इसका आयोजन सिर्फ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने जा रहा है।

यह इवेंट डेवलपर्स, स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स, AI एक्सपर्ट्स और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले लोगों के लिए खास है। इसका फोकस सिर्फ AI को समझने पर नहीं, बल्कि Claude Fable 5.1 की मदद से कुछ नया बनाने और अपने आइडिया को प्रोजेक्ट में बदलने पर रहेगा।

 

इवेंट में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए दिए गए रजिस्ट्रेशन पेज पर जाकर अपनी जानकारी जमा की जा सकती है। हालांकि रजिस्ट्रेशन करने मात्र से एंट्री कन्फर्म नहीं होगी। Luma पेज के मुताबिक इसमें Approval Required है, यानी रजिस्ट्रेशन के बाद आयोजकों की मंजूरी के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।

Registeration Link - https://luma.com/claude-z01j

क्या है Claude?

Claude, Anthropic का AI असिस्टेंट और AI मॉडल परिवार है। इसका इस्तेमाल सवालों के जवाब देने, लेखन, रिसर्च, डेटा और डॉक्यूमेंट समझने, कोडिंग और कई तरह के जटिल कामों के लिए किया जा सकता है। Claude को खास तौर पर ऐसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है, जिनमें बेहतर रीजनिंग और लंबे समय तक काम करने की क्षमता की जरूरत होती है।

क्या खास है Fable 5.1?

Fable 5.1 को लंबे और multi-step tasks को संभालने के लिए तैयार किया गया है। यह काम को अलग-अलग चरणों में बांटकर आगे बढ़ सकता है, जरूरी टूल्स का इस्तेमाल कर सकता है और coding के साथ-साथ रिसर्च, डॉक्यूमेंट, डेटा, चार्ट और दूसरे knowledge-work tasks में मदद कर सकता है। इसकी एक बड़ी खासियत agentic working है। यानी यूजर को हर छोटे कदम के लिए अलग-अलग निर्देश देने की जरूरत कम होती है और AI किसी बड़े काम को कई चरणों में खुद आगे बढ़ा सकता है।

भोपाल में होने वाला यह Build Day AI और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वालों के लिए Claude की क्षमताओं को practically इस्तेमाल करने और अपने real-world ideas पर काम करने का खास मौका होगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts