शासकीय राशि गबन कांड में नया खुलासा:आरोपी के खाते में आए थे ₹13.72 लाख
इंदौर में करीब ₹8 करोड़ के शासकीय धन गबन मामले में रावजी बाजार पुलिस ने एक और आरोपी मनोज उर्फ हल्लू को गिरफ्तार किया है। जांच में उसके बैंक खाते में शासकीय मद से ₹13.72 लाख ट्रांसफर होने का खुलासा हुआ है। आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है और मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।
Hemant Nagle
28 Jul 2026



























