Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Animal Trailer : जिसने भी पापा पर गोली चलाई... अपने हाथ से उसकी गर्दन काटूंगा, रणबीर कपूर का खूंखार लुक होश उड़ा देगा; एनिमल का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Follow on Google News
Animal Trailer : जिसने भी पापा पर गोली चलाई... अपने हाथ से उसकी गर्दन काटूंगा, रणबीर कपूर का खूंखार लुक होश उड़ा देगा; एनिमल का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। रणबीर की यह फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री इंतजार है। रणबीर की इस फिल्म के ट्रेलर को एक घंटे में ही 13 लाख से भी ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। इतने व्यू शाहरुख की पठान, जवान और सनी देओल की गदर 2 को भी नहीं मिले थे।

अलग-अलग लुक में नजर आए रणबीर

इस फिल्म में रणबीर गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके एक्शन्स सीन बहुत खतरनाक हैं। ट्रेलर में रणबीर 6 अलग-अलग लुक में नजर आए। इसमें बाप-बेटे के बीच रिश्ते को फिल्माया गया है। फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है। ट्रेलर में रणबीर कपूर बचपन से लेकर जवानी और बुढ़ापे तक के रोल में नजर आए हैं।

रणबीर के डायलॉग ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

ट्रेलर की शुरुआत में रणबीर अपने पापा यानी अनिल कपूर के साथ एक खेल खेलते हैं, जिसमें वह अनिल के पापा बनते हैं। अनिल तीन बार 'पापा' के नाम से आवाज देते हैं, पापा, पापा, पापा... तभी रणबीर अनिल पर चिल्लाकर बोलते हैं, सुनाई दे रहा है मुझे... बहरा नही हूं मैं। उनका यह डायलॉग ट्रेलर का टोन सेट कर देता है। रणबीर अपने पापा से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन रणबीर के पापा (अनिल कपूर) उन्हें जरा भी टाइम नहीं देते और वह बड़े होकर क्रिमिनल बन जाते हैं।

रणबीर का प्यार बना पापा के लिए खतरा

रणबीर का यही प्यार अनिल कपूर के लिए खतरा बन जाता है। रणबीर के क्रिमिनल बनने से उनके कई दुश्मन बन जाते हैं। उन्हीं में से एक अनिल कपूर को गोली मार देता है। पापा को गोली लगने की बात पता चलते ही रणबीर भागते हुए उनके पास पहुंचते हैं और फिर वह पापा को चाहने वालों के बीच खड़े होकर कहते हैं, ‘जिसने भी पापा को गोली मारी है मैं अपने हाथों से उसकी गर्दन काटूंगा’। [embed]https://www.youtube.com/watch?v=8FkLRUJj-o0[/embed] वहीं फिल्म के एक सीन में रणबीर केजीएफ 2’ में दिखी मशीन गन से कई गुना बड़ी एक मशीन गन से अपने दुश्मनों को मारते हुए नजर आए और फिर एंट्री होती है विलेन यानी बॉबी देओल की। लास्ट में बॉबी देओल, रणबीर को मार-मारकर बेहोश कर देते हैं और उनके ऊपर लेटकर सिगरेट पीते हैं। लास्ट में दोनों का जबरदस्त फाइट सीन भी है।

विक्की की सैम-बहादुर से होगी टक्कर

इस फिल्म को भूषण कुमार ने निर्देशित और संदीप वग्गा रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। इसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 3 घंटा 21 मिनट और 23 सेकंड की है। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इसी दिन विक्की कौशल की फिल्म सैम-बहादुर भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (इनपुट – विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- पॉपुलर स्टार की लिस्ट में Salman को नहीं मिली जगह, इस एक्टर ने पछाड़ा, जानें IMDb का रिपोर्ट कार्ड
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts