Subedar Release Date :प्राइम वीडियो पर अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ का ग्लोबल प्रीमियर, 5 मार्च को 240+ देशों में होगी स्ट्रीमिंग

प्राइम वीडियो ने अनिल कपूर स्टारर हिंदी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सूबेदार’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा कर दी है। यह प्राइम ओरिजिनल फिल्म 5 मार्च को भारत समेत 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम होगी। रिटायर्ड फौजी की कहानी एक्शन के साथ भावनात्मक रिश्तों को भी दर्शाती है।
Follow on Google News
प्राइम वीडियो पर अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ का ग्लोबल प्रीमियर, 5 मार्च को 240+ देशों में होगी स्ट्रीमिंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग हिंदी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सूबेदार’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अनिल कपूर स्टारर यह प्राइम ओरिजिनल फिल्म 5 मार्च को भारत समेत दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी उपलब्ध रहेगी।

    कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी

    ‘सूबेदार’ का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जो ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘जलसा’ जैसी कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म को विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (AKFCN) के बैनर तले बनी इस फिल्म की कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है।

    रिटायर्ड फौजी की जंग, अंदर भी, बाहर भी

    फिल्म में अनिल कपूर सूबेदार अर्जुन मौर्या के किरदार में नजर आएंगे, जो एक रिटायर्ड फौजी हैं। बदलती दुनिया में अपने उसूलों और सम्मान की तलाश में जुटे अर्जुन को अपराध, भ्रष्टाचार और सामाजिक गिरावट के खिलाफ लड़ना पड़ता है। साथ ही वे अपने बिखरे परिवार को जोड़ने की कोशिश भी करते हैं। यह कहानी एक्शन के साथ-साथ भावनात्मक गहराई भी पेश करती है।

    बाप-बेटी के रिश्ते का इमोशनल एंगल

    फिल्म में राधिका मदान उनकी बेटी श्यामा की भूमिका निभा रही हैं। कहानी पिता-पुत्री के जटिल रिश्ते और उसे सुधारने की कोशिशों के इर्द-गिर्द भी घूमती है। सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैजल मलिक और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। संवाद लेखन सुरेश त्रिवेणी और सौरभ द्विवेदी ने किया है।

    प्राइम वीडियो और मेकर्स का बयान

    प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल मधोक ने कहा कि ‘सूबेदार’ एक जबरदस्त एक्शन फिल्म होने के साथ बाप-बेटी की दिल छू लेने वाली कहानी भी है। वहीं प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा ने इसे देश सेवा, अनुशासन और बलिदान की भावना से जुड़ी एक अनोखी फिल्म बताया, जो दर्शकों को सिनेमाई स्तर पर नया अनुभव देगी।

    अनिल कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

    वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘सूबेदार’ के अलावा अनिल कपूर जल्द ही ‘अल्फा’ में नजर आएंगे, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी लीड रोल में हैं। वे शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ का भी हिस्सा हैं, जिसमें सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा ‘नायक 2’ को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts