Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमित शाह के बयान पर शाजापुर में आक्रोश, ASP और भीम आर्मी ने दी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

Follow on Google News
अमित शाह के बयान पर शाजापुर में आक्रोश, ASP और भीम आर्मी ने दी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
शाजापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहब अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने कड़ा विरोध जताया है। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश गोयल ने माफी की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा।

अंबेडकर के सम्मान के खिलाफ दिया गया बयान

आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि अमित शाह का भाषण बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने इसे संविधान निर्माता का अपमान बताते हुए कहा कि अमित शाह को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

राजेश गोयल ने कहा कि अगर अमित शाह माफी नहीं मांगते हैं, तो आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी और अन्य संगठनों के सहयोग से बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके तहत अमित शाह का पुतला दहन भी किया जाएगा। राजेश गोयल ने कहा, "हम बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उनकी विरासत और विचारधारा के खिलाफ कोई बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" ये भी पढ़ें- भोपाल में IT का छापा : पूर्व CS बैस और पूर्व मंत्री के करीबी बिल्डरों के यहां दी दबिश, कई ठिकानों पर सर्चिंग
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts