PlayBreaking News

CG NEWS :आंगनबाड़ी में बड़ा बदलाव: पहली बार पेरेंट्स के हाथ में आया बच्चों की ग्रोथ का रिपोर्ट कार्ड

आंगनबाड़ी केंद्रों में पहली बार पेरेंट्स मीटिंग, बच्चों की ग्रोथ जांचने मिलेगा आकलन कार्ड महिला एवं बाल विकास विभाग और ‘गढ़बो बचपन’ के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शुरुआती विकास में परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
Follow on Google News
आंगनबाड़ी में बड़ा बदलाव: पहली बार पेरेंट्स के हाथ में आया बच्चों की ग्रोथ का रिपोर्ट कार्ड

RAIPUR NEWS। रायपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की शुरुआती शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहली बार जिला स्तरीय पालक एवं सुविधादाता बैठक आयोजित की गई। इस दौरान 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावकों को आकलन कार्ड सौंपे गए, जिससे वे अपने बच्चों के सीखने और विकास की प्रगति का नियमित मूल्यांकन कर सकेंगे। साथ ही स्कूली शिक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: कोरिया में रेत तस्करी का खूनी खेल: बीजेपी नेता भरत सिंह और भाई नागेंद्र सिंह की कार में जिंदा जलाकर हत्या, इलाके में तनाव

पहली बार पेरेंट्स के साथ सीधा संवाद, आंगनबाड़ी में नई शुरुआत

महिला एवं बाल विकास विभाग और ‘गढ़बो बचपन’ के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शुरुआती विकास में परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। विभाग का मानना है कि अभिभावकों की सहभागिता से बच्चों की शिक्षा और व्यवहारिक विकास को बेहतर दिशा मिलेगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS : IPS सुंदरराज को NIA में बड़ी जिम्मेदारी, बस्तर में माओवाद की कमर तोड़ने वाले अफसर अब संभालेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा मोर्चा

आकलन कार्ड से अब घर बैठे जान सकेंगे बच्चे की प्रगति

बैठक की सबसे महत्वपूर्ण पहल ‘आकलन कार्ड’ रही। पहली बार अभिभावकों को ऐसा दस्तावेज उपलब्ध कराया गया है जिसके माध्यम से वे अपने बच्चों के सीखने की क्षमता, व्यवहार, भाषा विकास और स्कूल के लिए तैयारियों का आकलन कर सकेंगे। इससे बच्चों की कमजोरियों और क्षमताओं को समय रहते पहचानने में मदद मिलेगी।

स्कूल में प्रवेश से पहले मिला विद्यारंभ प्रमाण पत्र

आगामी शैक्षणिक सत्र में स्कूल जाने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पार्षदों, शिक्षकों और स्कूल प्राचार्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने में मददगार साबित होगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS : चाकू की नोंक पर 10 लाख की लूट! रायपुर में अकाउंटेंट को घेरकर बदमाशों ने उड़ाया कैश से भरा बैग

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बना साझा मंच

कार्यक्रम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पालकों, शिक्षकों और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय का मंच तैयार किया। विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल भविष्य में बेहतर शैक्षणिक परिणाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग और ‘गढ़बो बचपन’ की इस पहल को जिले में प्रारंभिक शिक्षा सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts