Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह!दुलारचंद यादव मर्डर केस में मोकामा विधायक को पटना हाईकोर्ट से जमानत

मोकामा से विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्या मामले में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे जल्द पटना के बेऊर जेल से बाहर आ सकते हैं।
दुलारचंद यादव मर्डर केस में मोकामा विधायक को पटना हाईकोर्ट से जमानत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मोकामा से विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दुलारचंद यादव हत्या मामले में पटना के बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह को कोर्ट ने जमानत दे दी है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे शुक्रवार (20 मार्च 2026) या शनिवार (21 मार्च 2026) तक जेल से बाहर आ सकते हैं। उनके समर्थक अब उनकी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं।

    राज्यसभा चुनाव में जेल से आकर दिया था वोट

    हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह जेल से बाहर आकर बिहार विधानसभा पहुंचे थे और अपना वोट डाला था। उसी समय उन्होंने बड़ा बयान दिया था कि अब आगे उनके परिवार के लोग राजनीति करेंगे।

    जब वे वोट देने विधानसभा पहुंचे थे, तब पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि वे जेल से बाहर कब आएंगे। इस पर अनंत सिंह ने कहा था कि उनके समर्थक उदास न हों, वे एक से दो महीने के अंदर बाहर आ जाएंगे।

    ये भी पढ़ें: कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा को राहत : विजयपुर सीट पर विधायकी बरकरार, लेकिन वोटिंग और वेतन पर रोक; SC में हाईकोर्ट का फैसला खारिज

    शपथ के बाद छुए थे नीतीश कुमार के पैर

    इससे पहले विधायक पद की शपथ लेने के लिए भी अनंत सिंह जेल से विधानसभा आए थे। शपथ लेने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। उस समय उन्हें शपथ लेने के लिए पटना सिविल कोर्ट से अनुमति मिली थी। अनंत सिंह ने यह भी कहा था कि जब तक नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में सक्रिय रहेंगे, तब तक ही वे राजनीति में रहेंगे।

    2025 विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी हत्या

    दुलारचंद यादव की हत्या 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी। इस मामले में अनंत सिंह को आरोपी बनाया गया था। जेल में रहते हुए ही उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उनसे पहले मोकामा सीट से उनकी पत्नी नीलम देवी विधायक रह चुकी हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts