कोलकाता पहुंचे अमित शाह :विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल, नए CM के चेहरे पर आज लगेगी मुहर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंच गए। शाह को राज्य में विधायक दल का नेता चुनने के लिए BJP का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं संभावना है कि आज शात तक बंगाल के नए सीएम चेहरे का ऐलान हो सकता है। इससे पहले गुरूवार को बंगाल के पानीहाटी में बम धमाके की खबर आई जिसमें 5 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए।
बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
शाह आज दोपहर कोलकाता में होने वाली भाजपा विधायक दल की मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे, जहां वे विधायक दल के नेता और नए मुख्यमंत्री के नाम को फाइनल करेंगे, ऐसे में संभव है कि नई सरकार के लिए सीएम फेस का ऐलान आज ही हो सकता है। नई सरकार का शपथ ग्रहण कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
CM की रेस में ये बड़े नाम शामिल
शुभेंदु अधिकारी
बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है। ऐसे में CM पद के लिए भी कई बड़े नाम सामने आए हैं। इनमें सबसे पहला नाम शुभेंदु अधिकारी है तो नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनावी मैदान मेंउतरे और दोनों ही जगह से चुनाव जीता। उन्होंने भवानीपुर से ममता बनर्जी को 16 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी।
यह भी पढ़ें: Weather Update : 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कहीं चलेगी 70Km की तेज हवा तो कहीं पड़ेगी भीषण गर्मी
अग्निमित्रा पॉल
वहीं सीएम की रेस में भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पॉल का नाम भी लिस्ट में शामिल है। वे बंगाल में बेबाक काम करने और भाजपा का मजबूत महिला चेहरा है। इसके अलावा भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल इकाई का उपाध्यक्ष भी बनाया था।
दिलीप घोष
दिलीप घोष जिन्होंने 2021 विधानसभा चुनाव में बंगाल अध्यक्ष की भूमिका निभाई थी। बंगाल की रीजनीति में मजबूत पकड़ होने के कारण उनके सीएम बनने के ज्यादा चांस है। वे भली ही इस समय बंगाल अध्यक्ष के रोल में नहीं है लेकिन उनका योगदान मजबूत विपक्ष बनाने में सराहनीय रहा है।
यह भी पढ़ें: नागपुर में आग का तांडव! आखिर कैसे राख बन गईं 400 से ज्यादा गाड़ियां? लपटों से घिरा दिखा पूरा गोदाम
बंगाल चुनाव में अब तक क्या- क्या हुआ
4 मई- बंगाल में पहली बार भाजपा जीती
4 मई को 293 सीटों के नतीजे आए। भाजपा को 207 सीटें मिलीं। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा। पूरी खबर पढ़ें…
बंगाल विधानसभा चुनाव में 293 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा 207 जीतने में सफल रही, जबकि टीएमसी के पास 80 सीटें आई है। राज्य में 293 सीटों पर वोटिंग हुई थी। जबकि फालता सीट पर 21 मई को रिपोरलिंग होगी।
5 मई ममता- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, BJP ने 100 वोट लूटे
ममता बनर्जी ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। ममता ने आगे कहा- चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं।
6 मई- सुवेंदु के PA की गोली मारकर हत्या
कोलकाता के पास मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे स्कॉर्पियो पर सवार थे। एक कार उनकी गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। इसी बीच बाइक पर आए हमलावरों ने 6 से 10 राउंड फायरिंग की।
7 मई- बंगाल गवर्नर ने विधानसभा भंग की
बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी। लोकभवन से गुरुवार शाम को इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसका मतलब है कि ममता कैबिनेट के किसी भी मंत्री के पास अब कोई पावर नहीं रहेगी।










