PlayBreaking News

Weather Update :12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कहीं चलेगी 70Km की तेज हवा तो कहीं पड़ेगी भीषण गर्मी

देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। IMD ने यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत 12 राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान और कुछ इलाकों में लू लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। जानिए आज आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा। 
Follow on Google News
12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कहीं चलेगी 70Km की तेज हवा तो कहीं पड़ेगी भीषण गर्मी

नई दिल्ली। मई का महीना शुरू होते ही देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। कहीं तेज गर्मी लोगों का परेशान कर रही है तो कहीं आधी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विभाग यानी IMD ने देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत करीब 12 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। कई जगहों पर 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में लू का असर और बढ़ने की संभावना जताई गई है। IMD का कहना है कि 10 से 13 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम तेजी से बदल सकता है। इस दौरान कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

यूपी : कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम अगले कुछ दिनों तक बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने 8 से 13 मई के बीच प्रदेश के कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, आगरा और बरेली समेत कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गर्मी से परेशान लोगों को इससे थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है, लेकिन तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

बिहार-झारखंड : मौसम रहेगा खराब

बिहार में भी अगले कुछ दिन मौसम खराब रहने का अनुमान है। पटना समेत कई जिलों में तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा और बेगूसराय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में अचानक तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी है। हालांकि दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। वहीं झारखंड में 11 और 12 मई को तेज बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग और दुमका जैसे जिलों में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है।

Breaking News

उत्तराखंड-हिमाचल : बदलेगा मौसम

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चमोली में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 11 से 13 मई के बीच यहां बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। पहाड़ी इलाकों में अचानक मौसम बदलने की वजह से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। शिमला, मनाली, धर्मशाला, मंडी, कुल्लू और चंबा में हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

राजस्थान में दो तरह का मौसम

राजस्थान में इस समय दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का असर बना रहेगा। जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और अजमेर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर जैसे इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में 9 से 13 मई तक लू चलने की चेतावनी दी है। दिन के समय गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

Twitter Post

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

राजधानी दिल्ली में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में यहां गर्मी बढ़ सकती है। तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है। 8 से 12 मई के बीच दिल्ली में दिन के समय तेज धूप और गर्मी महसूस हो सकती है। हालांकि 12 मई के बाद तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।

जानिए आपके शहर का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान (8 मई 2026)

न्यूनतम तापमान (8 मई 2026)

दिल्ली

34°C

24°C

मुंबई

33°C

29°C

चेन्नई

33°C

28°C

कोलकाता

34°C

25°C

लखनऊ

33°C

24°C

पटना

33°C

23°C

रांची

32°C

21°C

भोपाल

39°C

27°C

जयपुर

38°C

25°C

शिमला

23°C

14°C

नैनीताल

23°C

16°C

दक्षिण भारत में भी भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी मौसम सक्रिय बना हुआ है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 6 से 7 दिनों तक कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। लगातार बदलते मौसम की वजह से प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: RBI ने ब्रिटेन से वापस मंगाया 150 टन से ज्यादा सोना, फिर भी विदेशों में पड़ा है बड़ा गोल्ड रिजर्व

कई बड़े शहरों का तापमान

देश के बड़े शहरों में भी मौसम अलग-अलग बना हुआ है। भोपाल और जयपुर जैसे शहरों में तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं दिल्ली, लखनऊ और पटना में तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मुंबई और चेन्नई जैसे तटीय शहरों में गर्मी के साथ उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। दूसरी तरफ शिमला और नैनीताल जैसे पहाड़ी इलाकों में मौसम अठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग लगातार बदलते हालात पर नजर बनाए हुए है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है। ऐसे में लोगों को तेज आंधी, बिजली और लू से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts