Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Texas Plane Crash :अमेरिका के टेक्सास में छोटा विमान क्रैश, सभी 5 लोगों की मौत

अमेरिका के टेक्सास हिल कंट्री में एक छोटा विमान क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा अचानक हुआ और किसी को बचाया नहीं जा सका। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान ने नियंत्रण खो दिया था। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है और अधिकारी पूरी घटना की पड़ताल कर रहे हैं।
अमेरिका के टेक्सास में छोटा विमान क्रैश, सभी 5 लोगों की मौत

अमेरिका के टेक्सास राज्य के हिल कंट्री इलाके में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना रात करीब 11:25 बजे हुई।

कहां और कैसे हुआ हादसा?

Federal Aviation Administration (FAA) के अनुसार, Cessna 421C विमान ऑस्टिन से लगभग 64 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित विम्बरली के पास क्रैश हुआ।

Twitter Post

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और जमीन से टकरा गया। हादसे के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

मामले की जांच जारी

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विमान के क्रैश होने की असली वजह क्या थी।

टेक्सास हिल कंट्री ब्लैंको नदी के किनारे स्थित एक मशहूर पर्यटन और हाइकिंग स्थल है, जहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts