Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 19:'जुबान पर काबू रख'... पिता की सीख सुनते ही रो पड़े अमाल मलिक, सबके सामने मांगी माफी

'जुबान पर काबू रख'... पिता की सीख सुनते ही रो पड़े अमाल मलिक, सबके सामने मांगी माफी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। शो के होस्ट सलमान खान ने सिंगर अमाल मलिक की हरकतों पर उन्हें जमकर फटकार लगाई। सलमान बोले कि रोजी-रोटी ऊपरवाला देता है, किसी की थाली छीनने वाले तुम कौन? सलमान ने साफ कहा कि यह अमाल के लिए आखिरी चेतावनी है और अब उन्हें अपनी हरकतों में सुधार लाना होगा।

    मंच पर पहुंचे पिता डब्बू मलिक

    इसके बाद मंच पर पहुंचे अमाल के पिता और म्यूजिक डायरेक्टर डब्बू मलिक। डब्बू मलिक ने कहा कि मैं तुम्हारा पिता हूं, तू लड़ाई-झगड़ा करे लेकिन जुबान पर काबू रख। मेरे माथे पर मत लिख दे कि मेरा बेटा ऐसे बर्ताव करता है। उनकी बात सुनकर अमाल भी भावुक हो गए और सबके सामने माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वे बहुत ट्रिगर हो गए थे और अब खुद पर कंट्रोल रखना सीखेंगे।

    कैप्टनशिप टास्क बना हंगामे की वजह

    दरअसल, बिग बॉस हाउस में यह विवाद कैप्टनशिप टास्क के दौरान शुरू हुआ। टास्क में कंटेस्टेंट्स को यह फैसला करना था कि वे किसी को कप्तान बनाने के लिए घरवालों के लेटर फाड़ें या बचाएं। इसी दौरान फरहाना ने नीलम का लेटर फाड़ दिया, जिस पर अमाल भड़क गए। गुस्से में उन्होंने फरहाना और उनकी मां को बी-ग्रेड कहा और फरहाना की खाने की प्लेट उठाकर जमीन पर फेंक दी।

    मालती चाहर को भी पड़ी फटकार

    वहीं दूसरी ओर सलमान खान ने मालती चाहर की भी क्लास लगाई। सलमान खान ने मालती को कहा कि तुमने नेहल को कहा कि कपड़े पहनकर बात कर। इसका मतलब क्या था। इस पर मालती भी सफाई देते हुए कहती हैं कि यहां एसी तेज होता है मैंने इसलिए नेहल को बोला था इस पर घरवाले भी मालती की सफाई को गलत बताते हैं।

    वीकेंड का वार बना इमोशनल टर्निंग पॉइंट

    इस पूरे ड्रामे के बाद जब सलमान खान ने अमाल को फटकार लगाई, तो माहौल इमोशनल हो गया। बाप-बेटे दोनों के आंसू निकल आए और अमाल ने आगे से संयम बरतने का वादा किया। इस एपिसोड को दर्शक बिग बॉस 19 का सबसे इमोशनल और यादगार वीकेंड का वार बता रहे हैं।
     बता दें इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं, इनमें मालती चाहर, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी और गौरव खन्ना का नाम शामिल है लेकिन सूत्रों के मुताबिक, इस वीकेंड का वार में कोई भी बेघर नहीं होगा।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts