Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ताजा खबरराष्ट्रीय गाजियाबाद में 7 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

ताजा खबरराष्ट्रीय गाजियाबाद में 7 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 17 जुलाई से 23 जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया है। शहर में प्रतिदिन बढ़ रही कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

    बैरिकेड्स पार कर स्कूल पहुंचे बच्चे

    मेरठ रोड की एक साइड रिजर्व होने के कारण बुधवार को स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर लगे बैरिकेड्स के नीचे से होकर बच्चे किसी तरह स्कूल पहुंचे। ट्रैफिक डायवर्जन और बैरिकेडिंग की वजह से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। मेरठ रोड के आस-पास के कई स्कूलों को 16 जुलाई से ही बंद कर दिया गया है। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए इन स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

    23 जुलाई तक चलेगी कांवड़ यात्रा

    11 जुलाई से शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो चुकी है, जो 23 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान शिवरात्रि के दिन शिवजी का जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजियाबाद से हरिद्वार गंगाजल लेने जाते हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित किया गया है।

    कांवड़ियों के जत्थों के चलते हाईवे किया गया वन-वे

    हरिद्वार और अन्य स्थानों से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए अपनी मंजिल की ओर बढ़ने लगे हैं। जल्द ही मेरठ सीमा से लगे हाईवे पर कांवड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस ने परतापुर से लेकर दादरी गांव तक के अवैध कट पर बैरिकेडिंग कर उन्हें बंद कर दिया। हाईवे को वन-वे किए जाने के कारण बुधवार को भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts