PlayBreaking News

आलिया भट्ट का एक्शन अवतार! थ्रिलर फिल्म ‘Jigra’ का टीजर हुआ रिलीज; जानें कब देख सकेंगे मूवी

Follow on Google News
आलिया भट्ट का एक्शन अवतार! थ्रिलर फिल्म ‘Jigra’ का टीजर हुआ रिलीज; जानें कब देख सकेंगे मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क। देख… देख मुझे… मेरी राखी पहनता है ना.. तू मेरे प्रोटेक्शन में है… तूझे मैं कुछ भी नहीं होने दूंगी। दमदार डायलॉग से आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ का टीजर आउट हो गया है। इसमें आलिया भट्ट एक्शन अवतार में नजर आएंगी। टीजर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आलिया ने लिखती हैं कि 'जिगरा को वसन बाला ने डायरेक्ट किया है और धर्मा मूवीज, सनशाइन प्रोडक्शन के अलावा इस फिल्म को मैंने भी प्रोड्यूस किया है।

थ्रिलर और एक्शन का कॉम्बिनेशन

टीजर में आलिया भट्ट की आवाज ने फैंस के सब्र का बांध तोड़ दिया है। टीजर से पता चलता है कि यह फिल्म थ्रिलर और एक्शन से भरपूर होगी। लीड रोल में दिखेंगी एक्ट्रेस। देखें टीजर

मैंने भी फिल्म को प्रोड्यूस किया : आलिया

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर रिलीज करते हुए लिखा- जिगरा फिल्म को टैलेंटेड वसन बाला ने डायरेक्ट किया है और इसे प्रोड्यूस धर्मा प्रोडक्शन, सनशाइन प्रोडक्शन के अलावा मैंने भी किया है। धर्मा प्रोडक्शन से ही अपने करियर की शुरुआत की और उन्हीं के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस करना, ऐसा लगता है कि ये पूरा सर्कल फिर से घूमकर वहीं आ गया, जहां से मैंने अपने करियर की शुरुआत की। हर दिन एक जैसा नहीं होता, मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं। फिल्म में बतौर एक्टर ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर के तौर पर भी।

मेरे 'जिगरा' की वापसी : करण जौहर

प्रोड्यूसर करण जौहर ने पोस्ट शेयर कर लिखा- मेरे जिगरा की वापसी। आलिया भट्ट एक बार फिर वसन बाला के डायरेक्शन में बन रही असाधरण कहानी लेकर आ रहीं हैं। अटूट प्रेम और अटूट साहस की कहानी।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का टीजर मोशन पिक्चर में रिलीज हुआ है। जिसमें आलिया रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहीं हैं। फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होगी। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- #Raghneeti : परिणीति की रॉयल एंट्री, कपल का अंब्रेला डांस हुआ वायरल; ससुराल में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ वेलकम, देखें VIDEO
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts