#Raghneeti : परिणीति की रॉयल एंट्री, कपल का अंब्रेला डांस हुआ वायरल; ससुराल में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ वेलकम, देखें VIDEO

#Raghneeti : परिणीति की रॉयल एंट्री, कपल का अंब्रेला डांस हुआ वायरल; ससुराल में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ वेलकम, देखें VIDEO
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जन्मों-जन्मों के लिए एक दूजे के हो गए हैं। कपल ने 24 सितंबर को झीलों के शहर उदयपुर के लीला पैलेस में शाही अंदाज में शादी की और एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। फाइनली अब परिणीति मिसेज चड्ढा बन चुकी है। पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के 7 फेरे लिए। वहीं अब शादी की इनसाइड फोटो और वीडियो सामने आ गई हैं। परिणीति ने शाही अंदाज में राजकुमारी की तरह एंट्री ली और वहीं दूसरी तरफ राघव अपने सपनों की परी को एंट्री करते हुए देख रहे हैं। परी का यह खूबसूरत अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। देखें VIDEO

#Raghneeti का अंब्रेला डांस

#Raghneeti का अंब्रेला डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसको फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में परिणीति पति राघव संग झूमती हुई नज़र आ रही हैं। दोनों के चहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है। संभावना है कि अंब्रेला डांस का वीडियो फेरे लेने से पहले का है। वायरल वीडीयो में दोनों के गले में जयमाला नजर आ रही है। देखें VIDEO

शादी के बाद पेरेंट्स का लिया आशीर्वाद

इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल जयमाला के बाद पेरेंट्स का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। देखें VIDEO

परिणीति का ससुराल में ग्रेंड वेलकम

25 सितंबर को देर शाम परिणीति पति संग अपने ससुराल पहुंची। यहां उनका धमाकेदार तरीके से स्वागत हुआ। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कार से अपने दिल्ली स्थित घर पहुंचे। घर को खूबसूरत लाइट्स और फूलों से सजाया गया। दोनों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding : शादी के बाद सामने आया कपल का खूबसूरत VIDEO, मीडिया का अभिवादन करते आए नजर
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts