PlayBreaking News

Ajmer Car Fire Case : जली कार का खौफनाक सच, नाबालिग बेटे ने ही रची थी पिता, दादी, बहन और सौतेली मां की मौत की साजिश

अजमेर के श्रीरामपुरा गांव में स्कॉर्पियो कार से चार लोगों की अधजली लाश मिलने के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस ने पूर्व सरपंच मृतक रामसिंह के नाबालिग बेटा और बेटी को हिरासत में लिया है।
Follow on Google News
जली कार का खौफनाक सच, नाबालिग बेटे ने ही रची थी पिता, दादी, बहन और सौतेली मां की मौत की साजिश

अजमेर। जिले में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव के पास एक स्कॉर्पियो कार धू-धू कर जलती मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार के भीतर चार अधजले शव पड़े थे। मृतकों में पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी भी शामिल थे। गांव में अफरा-तफरी मच गई और हर कोई इसे दर्दनाक सड़क हादसा मान रहा था। लेकिन कुछ घंटों बाद जो सच सामने आया, उसने पूरे इलाके को दहला दिया।

Ajmer Car Fire

हादसा नहीं, बेहद खौफनाक साजिश थी

शुरुआती जांच में मामला दुर्घटना जैसा लग रहा था, लेकिन पुलिस को घटनास्थल से कई ऐसे सुराग मिले, जिन्होंने कहानी बदल दी। पुलिस ने जब परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो शक की सुई सीधे घरवालों की तरफ घूम गई। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि बेहद सुनियोजित सामूहिक हत्याकांड था।

ये भी पढ़ें: Tata Tiago Facelift लॉन्च: नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आई हैचबैक, पेट्रोल, CNG और EV विकल्प मिलेंगे

नाबालिग बेटे ने रची मौत की पटकथा

इस सनसनीखेज हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि खुद पूर्व सरपंच का नाबालिग बेटा निकला। पुलिस के मुताबिक, उसने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बेटा अपने पिता द्वारा मां सुनीता के साथ कथित प्रताड़ना से बेहद नाराज था। लंबे समय से उसके मन में गुस्सा पल रहा था और आखिरकार उसने परिवार को खत्म करने की साजिश रच डाली।

कृषि औजारों से की गई बेरहमी से हत्या

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बेटे ने पहले घर में रखे कृषि औजारों से पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, दादी पूसी देवी, सौतेली मां सुरज्ञान देवी और ममेरी बहन महिमा की हत्या की। हत्या के बाद शवों को स्कॉर्पियो में रखा गया। फिर ट्रैक्टर से डीजल निकालकर कार पर छिड़का गया और सुनसान इलाके में ले जाकर आग लगा दी गई, ताकि पूरा मामला सड़क हादसा लगे।

ये भी पढ़ें: नहीं रहे उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र : 91 की उम्र में निधन, लंबे समय से डिमेंशिया से थे पीड़ित

रोने का नाटक कर पुलिस को किया गुमराह 

अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर लौट आए और मासूम बनने के लिए रोने-बिलखने का नाटक करने लगे। हालांकि पुलिस की सख्त पूछताछ में पूरा राज खुल गया। पुलिस ने पहली पत्नी सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटे और उसकी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts