Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महंगा पड़ा सैंडविच... एक्ट्रेस शहनाज गिल की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

महंगा पड़ा सैंडविच... एक्ट्रेस शहनाज गिल की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपनी फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में फैंस को शहनाज का किरदार काफी पसंद आ रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ताजा खबर ये है कि शहनाज की अचानक तबियत बिगड़ने और इंफेक्शन के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा है। आज शहनाज से मिलने रिया कपूर भी अस्पताल पहुंची।

सैंडविच की वजह से फूड पॉइजनिंग

शहनाज गिल अपनी अपकमिंग फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग के प्रमोशन में लगी हुईं थीं। इसी दौरान उन्होंने सैंडविच खाया था। जिसकी वजह से उनका पेट खराब हो गया। उन्हें फूड पॉइजनिंग हुआ और इंफेक्शन इतना बढ़ गया कि मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा।

सोशल मीडिया पर लाइव आकर दी जानकारी

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लाइव आकर तबियत खराब होने की जानकारी दी। वीडियो में शहनाज हॉस्पिटल के कपड़ों में बेड पर लेटी हुईं नजर आ रहीं हैं। लाइव सेशन में एक्ट्रेस ने कहा - "देखो टाइम सबका आता है…सबका जाता है... मेरे साथ भी वही हुआ। फिर आएगा, थोड़े दिन बाद।".... शहनाज गिल जब लाइव सेशन के दौरान अपने फैंस को तबियत बिगड़ने की जानकारी दे रहीं थीं, इसी दौरान एक्टर अनिल कपूर ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "तुम मुमताज की तरह हो, अगली मुमताज…सब देख रहे हैं, एप्रिशिएट कर रहे हैं।"..... फैंस ने भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना की। देखें वीडियो...

शहनाज की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

शहनाज की फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। 7 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म को करण बुलानी ने डायरेक्ट किया है। अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 4.42 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। (इनपुट- विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- Rekha Birthday Special : रेखा के रह चुके हैं कई बॉयफ्रेंड, आखिर क्या है रेखा के चुटकी भर सिंदूर लगाने का राज…..
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts