PlayBreaking News

Air India की 8 उड़ानें रद्द : 4 डोमेस्टिक-4 इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद 8 दिनों में 84 उड़ानें प्रभावित

Follow on Google News
Air India की 8 उड़ानें रद्द : 4 डोमेस्टिक-4 इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद 8 दिनों में 84 उड़ानें प्रभावित

नई दिल्ली। एअर इंडिया ने शुक्रवार को एक बार फिर 8 उड़ानों को रद्द कर दिया। इनमें 4 घरेलू और 4 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस और ऑपरेशनल कारणों की वजह से इन उड़ानों को रद्द किया गया है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद यह रद्दीकरणों की एक लंबी कड़ी का हिस्सा है। 12 जून से अब तक 84 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।

ये फ्लाइट्स की गईं रद्द

डोमेस्टिक उड़ानें:

  • पुणे से दिल्ली – AI874
  • अहमदाबाद से दिल्ली – AI456
  • हैदराबाद से मुंबई – AI2872
  • चेन्नई से मुंबई – AI571

इंटरनेशनल उड़ानें:

  • दुबई से चेन्नई – AI906
  • दिल्ली से मेलबर्न – AI308
  • मेलबर्न से दिल्ली – AI309
  • दुबई से हैदराबाद – AI2204

8 दिन में 84 उड़ानें रद्द

12 जून को हुए विमान हादसे के बाद से हर दिन किसी न किसी कारण से उड़ानें रद्द की जा रही हैं। नीचे दिए गए आंकड़ों के अनुसार कुल 84 उड़ानें अब तक प्रभावित हो चुकी हैं:

  • 12 जून – 5
  • 13 जून – 11
  • 14 जून – 12
  • 15 जून – 14
  • 16 जून – 11
  • 17 जून – 16
  • 18 जून – 3
  • 19 जून – 4
  • 20 जून – 8

यात्रियों के लिए राहत की पहल

एअर इंडिया ने यात्रियों को मुफ्त रीशेड्यूलिंग और पूरा रिफंड देने का विकल्प दिया है। कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। हमारे कर्मचारी वैकल्पिक व्यवस्था करने में यात्रियों की मदद कर रहे हैं।”

DGCA की सख्ती और विमानों की गहन जांच

अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण हादसे के बाद DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने सख्ती बढ़ा दी है। एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की विशेष जांच चल रही है। अब तक 33 में से 24 विमानों की जांच की जा चुकी है। दो विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर AOG (एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड) की स्थिति में हैं।

अन्य एयरलाइनों की भी फ्लाइट्स प्रभावित

केवल एअर इंडिया ही नहीं, बल्कि इंडिगो और स्पाइसजेट की फ्लाइट्स भी हाल के दिनों में तकनीकी खामियों की वजह से प्रभावित हुई हैं।

  • इंडिगो की दिल्ली से लेह जाने वाली फ्लाइट तकनीकी कारणों से वापस लौटी।
  • स्पाइसजेट की हैदराबाद से तिरुपति फ्लाइट टेकऑफ के बाद लौटाई गई।
  • इंडिगो की गुवाहाटी से चेन्नई जा रही फ्लाइट फ्यूल की कमी के चलते बेंगलुरु में उतरी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अस्थायी रोक

एअर इंडिया ने 21 जून से 15 जुलाई तक तीन अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने का ऐलान भी किया है। यह कदम मौजूदा परिचालन दबाव को देखते हुए उठाया गया है।

यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

एअर इंडिया ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट airindia.com पर देखें या कस्टमर केयर नंबर 011-69329333, 011-69329999 पर संपर्क करें।

People's Update
By People's Update
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts