PlayBreaking News

AI Agents अब करेंगे UPI पेमेंट !क्या इंसानों की जगह लेने लगे हैं स्मार्ट एजेंट, जानें कैसे करेगा ये काम ?

कैसा हो अगर आपका कोई भी काम सिर्फ आपके सोचने से पूरा हो जाए, अब आप सोचेंगे कैसे, तो इसका जबाव है AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जो अब सिर्फ आपके सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रही रहे, बल्कि टेक्नोलॉजी की दुनिया अब एक कदम और आगे बढ़ चुकी है और शुरू हो चुका है, AI Agents का दौर।
Follow on Google News
क्या इंसानों की जगह लेने लगे हैं स्मार्ट एजेंट, जानें कैसे करेगा ये काम ?

AI का नाम सुनते ही अक्सर हमारे मन में यही ख्याल आता है कि यह सिर्फ सवालों के जवाब दे सकता है, जबकि बाकी काम इंसानों को ही करने पड़ते हैं। लेकिन अब तकनीक एक कदम आगे बढ़ चुकी है।

क्या होते हैं AI Agents ?

AI Agents ऐसी नई और स्मार्ट टेक्नोलॉजी हैं जो आपकी कमांड को समझकर न सिर्फ जानकारी देता हैं, बल्कि खुद निर्णय लेकर कई काम भी पूरा कर सकता हैं। 

ये भी पढ़ें: FCNR FD: FCNR FD: SBI, ICICI समेत कई बैंकों ने NRIs के लिए शुरू की स्कीम, विदेशी मुद्रा जमा करने पर मिलेगा बंपर रिटर्न

क्या-क्या कर सकता हैं AI Agents ?

  • ट्रिप प्लान करना
  • फ्लाइट और होटल बुक करना
  • ऑनलाइन शॉपिंग करना
  • ग्रॉसरी ऑर्डर करना
  • मीटिंग शेड्यूल करना
  • ईमेल भेजना और जवाब देना
  • बिजनेस और ऑफिस के कई काम संभालना

आपको बस एक बार बताना होगा कि आपको क्या चाहिए ? बाकी पूरा काम AI Agent खुद कर सकता है।

AI Agents इतने स्मार्ट क्यों हैं ?

एआई एजेंट का काम रिर्फ सवालों के जबाव देने तक सीमित नहीं रहा है, अब ये इंसानों की सोच के अनुसार दिए गए टास्क को भी पूरा करने की क्षमता रखता है, और इसमें तीन खास खूबियां होती हैं:

  1. Reasoning (तर्क क्षमता): स्थिति को समझकर सही फैसला लेने की क्षमता।
  2. Planning (योजना बनाना): बड़े काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पूरा करना।
  3. Memory (याद रखने की क्षमता): पुरानी जानकारी को याद रखकर अगली बार बेहतर निर्णय लेना।

रियल लाइफ में AI Agents कहां दिखते हैं ?

AI Agents सिर्फ मोबाइल या कंप्यूटर तक सीमित नहीं हैं। ये रियल लाइफ में भी अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हैं, इनके कुछ उदाहरण हैं:

  • सेल्फ-ड्राइविंग कारें
  • ऑटोमेटेड ड्रोन
  • वेयरहाउस में काम करने वाले रोबोट
  • स्मार्ट होम असिस्टेंट
  • कस्टमर सर्विस चैटबॉट्स

अब क्या बदल गया है ? 

अब तक AI Agents शॉपिंग या बुकिंग तो कर सकते थे, लेकिन जब पेमेंट की बारी आती थी तो इंसान को खुद UPI पिन डालना या ऑथेंटिकेशन करना पड़ता था। यानी आखिरी स्टेप पर इंसानी दखल जरूरी था। एक फिनटेक कंपनी ने दावा किया है कि उसने ऐसा सिस्टम तैयार किया है जिससे AI Agents खुद UPI पेमेंट कर सकेंगे। कंपनी ने इस तकनीक का नाम 'P3P – Pine Labs Payment Protocol' रखा है, यह सिस्टम AI Agents को सीमित अधिकार देकर भुगतान करने की सुविधा देता है।

ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर का प्लेन में क्रिकेट : सारा ने पकड़ा कैच, लिखा- एटीट्यूड नहीं बदलना चाहिए भले एल्टीट्यूड कुछ भी हो

यह सिस्टम काम कैसे करेगा ? 

P3P दो प्रमुख UPI तकनीकों का इस्तेमाल करता है: 

UPI One Time Mandate (OTM)

  • यूजर पहले से किसी भविष्य के पेमेंट को मंजूरी दे सकता है।
  • बैंक खाते में एक निश्चित रकम ब्लॉक कर दी जाती है।
  • जरूरत पड़ने पर AI Agent उसी राशि का इस्तेमाल कर सकता है।
  • उदाहरण: अगर आपने होटल बुकिंग के लिए 5,000 रुपये की अनुमति दी है, तो AI Agent उसी सीमा तक भुगतान कर पाएगा।

Reserve Pay

  • NPCI द्वारा विकसित सिस्टम।
  • ऑटोमैटिक और रिकरिंग पेमेंट्स के लिए इस्तेमाल होता है।
  • सब्सक्रिप्शन और नियमित भुगतान में मदद करता है।
  • उदाहरण: Netflix, Spotify या अन्य सब्सक्रिप्शन सेवाओं की फीस अपने आप कट सकती है।
  • जब AI को पैसे खर्च करने की अनुमति मिलेगी तो लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। इसी चिंता को दूर करने के लिए Pine Labs ने एक अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था बनाई है। इसके बारे में कंपनी का कहना है कि Grantex आइडेंटिटी और परमिशन लेयर हैं, जो ऐसा होने से रोक सकती है।

क्या है Grantex ?

Grantex एक डिजिटल परमिशन और आइडेंटिटी लेयर है। यह AI Agent पर निगरानी रखती है और तय करती है कि वह क्या कर सकता है और क्या नहीं। इसके अलावा ये परमिशन मिलने पर एक लिमिट तक ही पैसा खर्च कर पाती है और यह हर लेनदेन का रिकॉर्ड भी रखती है।

Grantex की खास बातें

  • खर्च की अधिकतम सीमा तय करती है।
  •  AI Agent को सीमित अधिकार देती है।
  •  हर ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड रखती है।
  • बिना अनुमति अतिरिक्त भुगतान नहीं होने देती।
  • धोखाधड़ी और गलत लेनदेन का जोखिम कम करती है।
Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts